{"_id":"5a849f344f1c1b641f8b5b8a","slug":"ruckus-on-cutting-power-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई- कचरे की भट्टियों के बिजली कनेक्शन काटने पर जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई- कचरे की भट्टियों के बिजली कनेक्शन काटने पर जमकर हंगामा
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
एक्सीएन की कार घेरकर किया हंगामा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कचरे की भट्टियों के कनेक्शन काटने के दौरान बुधवार को आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस के सामने जबरदस्त बवाल किया। कनेक्शन काटने गई पावर कारपोरेशन की टीम से धक्की - मुक्की की हुई। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी गाड़ियों में महिलाओं ने तोड़फोड़ का प्रयास किया। टीम ने रामंगा नदी किनारे 50 विद्युत कनेक्शन चेक किए, जिनमें से 25 को ई-कचरा गलाने की पुष्टि होने पर काट दिया ।
इस अभियान के दौरान लोगों के आक्रोश और कम पुलिस बल के चलते हालात बेकाबू हो गए। करीब एक घंटे तक जमकर बवाल होता रहा। डीएम-एसएसपी को इसकी सूचना दी गई। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने और अधिकारियों के काटे गए कनेक्शनों को जोड़ने का आश्वासन देने पर अधिकारियों को वहां से निकाला जा सका।
रामगंगा नदी किनारे ई-कचरा फेंका जा रहा है। इससे नदी प्रदूषित हो रही है। एनजीटी ने इसको गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार और डीएम पर जुर्माना लगाया है। उसके बाद से अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को सिटी क्षेत्र के एक्सईएन विकास सिंघल केनेतृत्व पावर कारपोरेशन की टीम ने बुढ़ियावाला, दशवां घाट व नवाबपुरा इलाके में करीब 50 कनेक्शन चेक किए। उनमें से 25 पर ई कचरा गलाने की भट्टियां चलने की पुष्टि होने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए थे। ये सभी भट्टियां घरेलू कनेक्शनों पर चलाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
कनेक्शन कटने की खबर पर इन इलाकों के अलावा आसपास के मोहल्लों की महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने टीम का विरोध करते हुए धक्का - मुक्की की। महिलाओं का आक्रोश देखकर अधिकारी अपनी कारों में बैठकर वापस निकलने लगे तो उनको घेर लिया। उसी समय उनकी कार में तोड़फोड़ की कोशिश की गई। कम पुलिस बल के चलते भीड़ उग्र होती जा रही थी। भीड़ ने अधिकारियों को करीब एक घंटे तक कार में ही बंधक बनाए रखा।