फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RSS celebrated its 100th foundation day in Kanth.

Moradabad News: कांठ में आरएसएस ने मनाया संघ का 100 वां स्थापना दिवस

Fri, 03 Oct 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 03 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
RSS celebrated its 100th foundation day in Kanth.
कांठ नगर में पथ संचलन निकालते आरएसएस कार्यकर्ता। संवाद
कांठ। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संघ का 100 वां स्थापना दिवस बड़े की धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हिंदुत्व और देश की रक्षा के लिए 1925 में संघ की स्थापना की गई थी। आज संघ हिंदुत्व का एक बड़ा संगठन है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं ने बड़े की अनुशासित ढंग से नगर में पथ संचालन निकाला।
विज्ञापन

कांठ नगर स्थित रामलीला मैदान में सर्व प्रथम संघ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पवित्र भगवा ध्वज को प्रणाम कर कार्यक्रम की शुरूआत कराई। इसके बाद मुख्य वक्ता राजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि जब हिंदुत्व और देश खतरे में था तो 1925 में संघ की स्थापना की गई है। उन्होंने भगवान श्रीराम और विजय दशमी त्योहार पर भी प्रकाश डाला। इसके पश्चात रामलीला मैदान से पथ संचलन को अनुशासित ढंग से प्रारंभ किया गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अपने गंतव्य पर पहुंचकर समपन हुआ। विभिन्न स्थानों पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारा सिंह ने की। इस अवसर पर जिला संघचालक कृष्ण गोपाल, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र विश्नोई, नगर व खंड प्रचारक मीत, नगर कार्यवाह सूर्य प्रताप, अभिषेक, विशाल विश्नोई, भाजपा के जिला महामंत्री राजन विश्नोई, मंडलाध्यक्ष अंकुश कुमार चौहान, पूर्व मंडलाध्यक्ष राजपाल प्रजापति, पूर्व मंडल मंत्री जीतू वर्मा, सहकारी समिति के चेयरमैन सुनील चौहान, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री अनुज विश्नोई आदि स्वयंसेवक रहे।

कांठ नगर में पथ संचलन निकालते आरएसएस कार्यकर्ता। संवाद

कांठ नगर में पथ संचलन निकालते आरएसएस कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed