{"_id":"67f2e8637eff0f407301084f","slug":"rsd-academy-overall-champion-in-basketball-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-617055-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बास्केटबॉल में आरएसडी एकेडमी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बास्केटबॉल में आरएसडी एकेडमी ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को आरएसडी एकेडमी में हुआ। अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बालक-बालिका वर्गों की टीमों ने प्रतिभाग किया। मेजबान आरएसडी एकेडमी की टीम दोनों वर्गों में जीत दर्ज कर ओवरऑल चैंपियन बनी। एकेडमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
जिला बास्केटबॉल संघ की आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग का पहला सेमीफाइनल एसएसएस एकेडमी और आरएसडी क्लब के बीच खेला गया। इसमें एसएसएस एकेडमी 4-2 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल आरएसडी एकेडमी और समर वैली स्कूल के बीच खेला गया। इसमें आरएसडी एकेडमी की टीम 5-3 से विजेता रही। फाइनल में आरएसडी एकेडमी और एसएसएस एकेडमी की टक्कर हुई, जिसमें आरएसडी एकेडमी ने 8-2 से यह मुकाबला जीत लिया।
अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच आरएसडी एकेडमी ने एसएसएस एकेडमी के खिलाफ 8-3 से जीता। दूसरे सेमीफाइनल में आर्यंस एकेडमी ने आरएसडी क्लब को 7-4 से हराया। फाइनल में आरएसडी एकेडमी ने आर्यंस की टीम को 7-2 से करारी शिकस्त देकर विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन
अंडर-19 बालिका वर्ग में पहले सेमीफाइनल में आरएसडी एकेडमी ने एसएसएस एकेडमी को 8-1 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में आरएसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने समर वैली को 6-5 से हराया। फाइनल में आरएसडी एकेडमी ने आरएसडी पब्लिक स्कूल के खिलाफ 8-5 से जीत दर्ज की।
अंडर-19 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में राइजिंग स्टार की टीम ने आरएसडी एकेडमी को 16-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में आरएसडी पब्लिक स्कूल की टीम ने आरएसडी क्लब को 20-16 से हराया। फाइनल में राइजिंग स्टार की टीम ने आरएसडी पब्लिक स्कूल की टीम को 18-14 से मात दी और विजेता कहलाई। ओवरऑल चैंपियन आरएसडी एकेडमी को चुना गया। राइजिंग स्टार्स की टीम दूसरे नंबर पर रही।
इन्हें किया गया पुरस्कृत
अंडर-14 बालिका वर्ग - प्रतीक्षा (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
अंडर-14 बालक वर्ग - वंश कश्यप (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
अंडर-19 बालिका वर्ग - रूबी राजपूत (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
अंडर-19 बालक वर्ग - लक्की (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)