फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rs 4.69 crore released for repair of 26 roads including Kanwar Path

Moradabad News: कांवड़ पथ सहित 26 सड़कों की मरम्मत के लिए 4.69 करोड़ जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.69 crore released for repair of 26 roads including Kanwar Path
मुरादाबाद। शासन ने कांवड़ पथ समेत जिले की 26 सड़कों की मरम्मत व निर्माण के लिए 4.69 करोड़ रुपये जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग मार्च के अंत तक सड़कों को दुरुस्त कराएगा। सबसे ज्यादा कांठ क्षेत्र की 15 सड़कों के लिए धन जारी हुआ है। ठाकुरद्वारा की सात और देहात विधानसभा क्षेत्र की चार सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से शासन को रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसमें कहा गया था कि गन्ना लदे वाहनों के चलते चीनी मिलों को जाने वाले मार्ग काफी जर्जर हो गए हैं। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शासन ने 26 मार्गों को दुरुस्त करने के लिए धन जारी कर दिया है। इन सड़कों में कांठ रोड से जुड़ा कांवड़ पथ भी शामिल है।
विज्ञापन


शासन ने कांवड़ पथ रोड मानपुर से रेलवे क्राॅसिंग तक के बचे हुए मार्ग की मरम्मत के लिए 10.58 लाख रुपये जारी किए हैं। इसी प्रकार कांठ क्षेत्र के भीकनपुर से सदरपुर मार्ग की मरम्मत के लिए 4.19 लाख, मलपुर खईया से नजराना मार्ग के लिए 5.11 लाख, छजलैट से इस्माइलपुर मार्ग के लिए 17.31 लाख, छजलैट- नूरपुर-शेखूपुरा मार्ग के लिए 9.85 लाख, बेरमपुर की पुलिया से रवाना मार्ग के लिए 36.93 लाख, हरिनूरपुर नसीरपुर मार्ग से जमनिया आजम के लिए 3.98 लाख, मुड़िया मोहिद्दीनपुर से सलेमसराय प्रथम भाग के लिए 10.69 लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मुड़िया मोहिद्दीनपुर से सलेमसराय द्वितीय भाग के लिए 76.45 लाख, ग्राम डुडैला पहाड़मऊ मिलक संपर्क मार्ग के लिए 19 लाख, मुरादाबाद-कांठ मार्ग से सिरसा गोविंदपुर मार्ग के लिए 14.05 लाख, मोरा मुस्तकम से नन्हे कुम्हार के घर के सामने तक 12.46 लाख, ग्राम डुडैरा (उमरी चौहारा) के गागन पुल से चक इस्सेपुर तक के लिए 1.22 लाख, हरिद्वार मुख्य मार्ग से रवाना मार्ग तक के लिए 3.03 लाख रुपये, सिरसा ठाठ मुख्य मार्ग से सिरसा तक के लिए 11.99 लाख रुपये दिए हैं।
-----------

देहात विस क्षेत्र की चार सड़कें भी होंगी दुरुस्त
दलपतपुर अलीगंज रोड से महेशपुर खेम संपर्क मार्ग के लिए 16.25 लाख, सिरसवा हरचंद्र से टांडा मार्ग के लिए 19.35 लाख, खानपुर से बीजना संपर्क मार्ग के लिए 12.84 लाख रुपये और बाजपुर टांडा देशराज सिंह के बाग से मिलक चतुर्भुज तक के लिए 11 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

------------
ठाकुरद्वारा में सात सड़कें होंगी दुरुस्त
ठाकुरद्वारा-काशीपुर मार्ग पर ढांलीवाले मार्ग से फरीदपुर तक के लिए 19.80 लाख, कुंडेसरा मार्ग से पीपली उमर ग्राम तक के लिए 20.41 लाख, पन्नूवाला से करनावाला जब्ती मार्ग के लिए 23.65 लाख, मुरादाबाद-ठाकुरद्वारा नेक मार्ग के लिए 16.14 लाख, चाऊपुरा से बहादुरगंज मार्ग की मरम्मत के लिए 53.83 लाख, करनावाला जब्ती से मढैया विजयरामपुर मार्ग के लिए 16.77 लाख और सुरजनपुर जयनगर मार्ग से गन्ना क्रय केंद्र तक की सड़क के लिए 22.72 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed