{"_id":"6afb60e6f7c01f5a2b09ace0","slug":"rs-32-lakh-swindled-under-the-pretext-of-making-someone-a-partner-in-a-petrol-pump-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1039475-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मझोला निवासी जुगल किशोर ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर 32 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। सिविल लाइंस थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित जुगल किशोर ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी और बॉबी कुमार की जान पहचान बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर निवासी अर्पित कुमार से थी।
उन्होंने बताया कि 23 जुलाई 2023 को अर्पित कुमार ने उनसे कहा कि कटघर में एक पेट्रोल पंप है। जिससे चालू कराने में करीब 80 लाख रुपये खर्च आएंगे। जुगल किशोर का दावा है कि अर्पित ने उन्हें और बॉबी को पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर अलग-अलग तारीख में 32 लाख रुपये ले लिए। कचहरी में इसके लिए दस्तावेज भी तैयार कराए गए थे। उनका कहना है कि अर्पित के भाई अनुज कुमार, अरुण कुमार, बहन रेनू ने भी भरोसा दिलाया कि पंप जल्द चालू हो जाएगा लेकिन उन्हें पंप में पार्टनर नहीं बनाया और न ही रकम वापस की। दो जुलाई 2026 की शाम करीब तीन बजे उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार अर्पित कुमार, उसके भाई अनुज, अरुण, मां और बहन रेनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।