{"_id":"62547cd495b5a91701038490","slug":"rpf-picket-line-hajir-city-news-mbd4244451199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन लूट : पेट्रोलिंग ड्यूटी से गैरहाजिर आरपीएफ पिकेट लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन लूट : पेट्रोलिंग ड्यूटी से गैरहाजिर आरपीएफ पिकेट लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गोविंद नगर आउटर पर दो ट्रेनों में लूट की घटना के दौरान ड्यूटी से गैरहाजिर आरपीएफ पिकेट के जवानों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों में घटनाएं रोकने के लिए इस प्वाइंट पर आरपीएफ की पिकेट तैनात की गई थी। शनिवार देर रात भी जवान चंद्रवीर और खेमकरन की ड्यूटी इस प्वाइंट पर थी, लेकिन दोनों ही जवान पेट्रोलिंग पर नहीं पहुंचे थे।
इसके चलते आरपीएफ कमांडेंट मनोज कुमार ने यह कार्रवाई की है।
शनिवार देर रात 01.40 बजे फैजाबाद-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस और 02.45 बजे लालकुंआ-अमृतसर एक्सप्रेस में चार नकाबपोश बदमाशों ने तलवारों और तमंचों के बल पर यात्रियों को लूटा था। इसमें सात यात्री घायल हो गए थे। जबकि 10 से अधिक यात्रियों से मोबाइल, पर्स, नकदी, ज्वैलरी आदि चीजें छीनी गई थीं। जीआरपी, आरपीएफ ने पहली घटना से सचेत होकर मौके पर टीमें नहीं भेजीं। इसका फायदा उठाकर लुटेरों ने दूसरी ट्रेन के यात्रियों से भी सामान लूट लिया था। मामला उत्तर रेलवे के मुख्यालय पहुंचा तो प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही पुलिस टीम को उनकी लापरवाह कार्यशैली के लिए सख्त लहजे में हिदायत दी थी।