फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   RPF assistant security commissioner arrested in 30 year old corruption case

भ्रष्टाचार के 30 साल पुराने मामले में आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
RPF assistant security commissioner arrested in 30 year old corruption case
मुरादाबाद/बरेली। मुरादाबाद में भ्रष्टाचार के 30 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरपीएफ के सेवानिवृत्त सहायक सुरक्षा आयुक्त को जीआरपी बरेली ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मुमताजुल हक उस्मानी पर वर्ष 1990 में रुपयों के लेनदेन के मामले में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ था। उस समय वह मुरादाबाद में आरपीएफ इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

इसके बाद दिल्ली समेत कई अन्य मंडलों में भी तैनात रहा और सहायक सुरक्षा आयुक्त के पद तक पहुंचा। जांच के बाद भ्रष्टाचार का मामला अदालत तक पहुंचा तो पेश होने के लिए नोटिस जारी हुए। इसके बावजूद आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। लंबे समय बाद कोर्ट ने आरोपी की कुर्की का वारंट जारी कर दिया। इसके भी तकरीबन 10 वर्ष बाद रविवार को जीआरपी बरेली ने आरोपी मुमताजुल को प्रयागराज जिले के खुल्लाबाद थानाक्षेत्र में उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से यह केस चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed