फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Route of 35 trains of Moradabad division will remain changed till 21st, affected by farmers protest

Railway News:  21 तक बदला रहेगा मुरादाबाद मंडल की 35 ट्रेनों का रूट, किसान आंदोलन से प्रभावित हुई गाड़ियां

Mon, 20 May 2024 03:25 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 03:25 PM IST
सार

अंबाला मंडल में चल रहे किसान आंदोलन का असर रेलगाड़ियों पर भी पड़ रहा है। रेलवे ने पंजाब और जम्मू जाने वाली 35 ट्रेनों का मार्ग 21 मई तक बदला है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Route of 35 trains of Moradabad division will remain changed till 21st, affected by farmers protest
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला मंडल के शंभू रेलवे स्टेशन पर किसानों का धरना जारी है। इसके कारण पंजाब-जम्मू जाने वाली मंडल की 35 ट्रेनों का मार्ग 21 मई तक बदला रहेगा। ये ट्रेनें अंबाला-चंडीगढ़ होकर चलाई जा रही हैं। 

विज्ञापन


इनमें सियालदह, जम्मूतवी, शहीद, बेगमपुरा एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि (15097) भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (12237) बनारस जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, (15652) गुवाहटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, (18103) टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस का रूट बदला गया है। 
विज्ञापन


(13005) हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, (13151) कोलकाता जम्मूतवी सियालदह एक्सप्रेस, (13307) धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस, (14617) पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, (14649) जयनगर अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस, (12491) बरौनी-जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

(12357) कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, (12355) पटना- जम्मूतवी एक्सप्रेस, (14603) सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस, (12407) न्यूजलपाईगुड़ी- अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस, (15933) न्यूतिनसुकिया- अमृतसर एक्सप्रेस, (04651) जयनगर-अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस 21 मई तक अंबाला चंडीगढ़-न्यू मोरिंडा-सरहिंद-सानेहवाल होकर चलेंगी।

वापसी में अमृतसर से लौटने के दौरान ये सभी ट्रेनें सानेहवाल-चंडीगढ़-अंबाला होकर चलेंगी। इनके अलावा (15211-12) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला तक ही किया जाएगा। वापसी में यह ट्रेन 21 मई तक अंबाला से ही चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed