फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   route diversion one day before

हाईवे पर बढ़ गई कांवड़ियों की भीड़, एक दिन पहले ही करना पड़ा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
route diversion one day before
मुरादाबाद। सावन के तीसरे सोमवार के मद्देनजर एक दिन पहले ही बृहस्पतिवार शाम से ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया गया। हाईवे पर ‘भोलों’ की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने निर्णय लिया है। सोमवार शाम चार बजे तक भारी वाहन बदले मार्गों से गुजार जाएंगे। हालांकि अभी रोडवेज की बसों दिल्ली हाईवे और कांठ रोड पर चलती रहेंगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर एक साइड कांवड़ियों के आने और जाने के लिए रहेगी, जबकि दूसरी साइड पर हल्के वाहन (दुपहिया और चौपहिया वाहन) और रोडवेज की बसें चलती रहेंगी। शुक्रवार शाम चार बजे के बाद रोडवेज की बसों को भी बंद कर दिया जाएगा। अगर कांवड़ियों की भीड़ में इजाफा होता है तो बसों को भी बदले मार्ग से ही गुजारा जाएगा। सोमवार शाम चार बजे तक रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए हाईवे जगह जगह और शहर के एंट्री प्वाइंटों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed