फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rout diversion

आज से दो शिफ्टों में बंद रहेगा लोकोशेड पुल पर यातायात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
rout diversion
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के बराबर में बनाए जा रहे नए पुल पर गार्डर डालने के लिए रेल संचालन के साथ ही सड़क यातायात भी बाधित रहेगा। लोकोशेड पुल पर शुक्रवार रात बारह बजे से शनिवार सुबह छह बजे तक वाहनों की नो एंट्री रहेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे से तीन बजे तक वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। इसी तरह शनिवार रात बारह बजे से रविवार छह बजे तक और रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे से तीन बजे तक लोकोशेड पुल पर नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन

एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि भारी वाहनों को लाकड़ी फाजलपुर तिराहे पर रोक कर आरटीओ दफ्तर की ओर भेजा जाएगा। उसी रास्ते से भारी वाहन वापस जाएंगे। रेलवे ने एक और दो फरवरी को दो-दो घंटे का मेगा ब्लाक लिया है। दोपहर बारह बजकर 55 मिनट से लेकर दो बजकर 55 मिनट का ब्लाक लिया गया है। इस दौरान गार्डर रखने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने दो क्रेन मंगवाई हैं। साईं अस्पताल के सामने रखे गार्डर क्रेन द्वारा उठाकर रखे जाएंगे। जिसकी वजह से हाईवे पर यातायात भी बाधित रहेगा। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है। 31 जनवरी यानी शुक्रवार रात बारह बजे से सुबह छह बजे तक लोकोशेड पुल पर यातायात बंद रहेगा। इस दौरान भारी वाहन लाकड़ी तिराहे पर रोक कर आरटीओ दफ्तर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा उसी मार्ग से वाहन
विज्ञापन

शुक्रवार रात 12 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक
शनिवार दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
शनिवार रात 12 बजे से रविवार सुबह छह बजे तक
रविवार दोपहर साढ़े बारह से दोपहर तीन बजे तक
इन मार्गों से गुजरेंगे वाहन
फव्वारा चौक से लोकोशेड पुल की तरफ जाने वाले वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।
दिल्ली रोड से आने वाले भारी वाहन लाकड़ी तिराहे से आरटीओ कार्यालय होते हुए शहर के अंदर आएंगे और उसी रास्ते से वापस जाएंगे।
दिल्ली रोड से लोकोशेड कंटेनर डिपो आने वाले वाहन रात दस बजे से बारह बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे।
- दो पहिया वाहन व पैदल कपूर कंपनी पुल से गुजर सकेंगे
- दुपहिया और कार कांशीराम नगर पीएसी तिराहे से गुजारे जा सकेंगे।
मेगा ब्लाक में ये ट्रेनें बाधित होंगी
मुरादाबाद। रेलवे ने शनिवार और रविवार को दो दो घंटे का मेगा ब्लाक लिया है। इस दौरान अमृतसर सहरसा गरीब रथ सवा घंटे और नई दिल्ली वाराणसी काशी एक्सप्रेस बीस मिनट बीच में रोक कर चलाई जाएगी। इसके अलावा नंगल डैम कोलकाता एक्सप्रेस एक फरवरी को चालीस मिनट बीच में रोक कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे लोकोशेड पुल पर शनिवार और रविवार को गार्डर रखने का कार्य करेगा। उसके मद्दे नजर रूट डायवर्जन किया गया है। दो शिफ्टों में वाहनों का संचालन बंद रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को रात बारह बजे से सुबह छह बजे तक और शनिवार व रविवार को साढ़े बारह बजे से तीन बजे तक लोकोशेड पुल पर नो एंट्री रहेगी।
सतीश चंद्र एसपी यातायात
रेलवे मुख्यालय से एक और दो फरवरी को दो दो घंटे का ब्लाक मिला है। इस दौरान लोकोशेड पुल पर गार्डर रखे जाएंगे।
एडीआरएम मान सिंह मीणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed