फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   root divert in moradabad

आज शाम से हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
root divert in moradabad
मुरादाबाद। आज शाम चार बजे के बाद हाईवे पर भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात पुलिस ने नया रूट प्लान तैयार किया है। सोमवार शाम छह बजे तक हाईवे पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। रूट डायवर्जन के लिए यातायात पुलिस भी तैनात रहेगी। मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसें अब बिलारी, चंदौसी, डिवाई होते हुए अनुशहर के रास्ते बुलंदशहर होकर गाजियाबाद से दिल्ली तक पहुंचेगी। रोडवेज यात्रियों को अब अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ेगा। मुरादाबाद से दिल्ली के लिए 201 रुपये किराया है। लेकिन अब 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। एसपी यातायात सतीश चंद्र ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे से रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन इन मार्गों से चलेंगे वाहन
बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन वाया रामपुर, शाहजहांपुर, बिलारी, चंदौसी, नरौरा, डिवाई, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापसी में दिल्ली से बरेली पहुंचेंगे।
विज्ञापन

रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थाई बस स्टैंड पंडित नगला बाईपास पर पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अस्थाई बस स्टैंड पंडित नगला बाईपास कटघ्ज्ञर से बिलारी, चंदौसी, बहजोई, नरौला, डिवाई, शिकापुर, हापुड़, गाजियाबाद से दिल्ली जाएंगे और इसी मार्ग से दिल्ली से मुरादाबाद आएंगे।
अमरोहा से रामपुर बरेली की ओर जाने वाले वाहन कैलसा, बागड़पुर, डींगरपुर तिराहा, पाकबड़ा से डींगरपुर, कुंदरकी, बिलारी, शाहबाद से रामपुर और इसके बाद बरेली

--------------
मुरादाबाद से बिजनौर और हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन व बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा, जसपुर, अफजलपुर से धामपुर होते हुए जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
धामपुर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन स्योहारा, ठाकुरद्वारा, भोजपुर , काशीपुर तिराहा पहुंचेंगे। इसी मार्ग से वापस जाएंगे।
बिजनौर रोड से बरेली जाने वाले हल्के वाहन कोठीवाल डेंटल कालेज कट से ठाकुरद्वारा बाईपास होकर भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा होते हुए रामपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed