{"_id":"62d7a8f4149cd97cab7027f3","slug":"rohilkhand-university-bcom-second-year-question-paper-leaks-exam-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीकॉम द्वितीय वर्ष का पेपर हुआ लीक, विवि ने रद्द की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बीकॉम द्वितीय वर्ष का पेपर हुआ लीक, विवि ने रद्द की परीक्षा
Wed, 20 Jul 2022 12:34 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:34 PM IST
सार
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा का तीसरा पेपर लीक हो गया। व्हॉट्सएप पर पेपर आज आने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मुरादाबाद की एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा का तीसरा पेपर लीक हो गया। व्हॉट्सएप पर पेपर आज आने के बाद विश्वविद्यालय ने परीक्षा को रद्द कर दिया। विवि अधिकारियों का कहना है कि इस परीक्षा की तारीख अलग से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार को दूसरी पाली में बीकाम द्वितीय वर्ष 2022 ग्रुप-सी की तीसरे प्रश्नपत्र की सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे की पाली में परीक्षा होनी थी। मुरादाबाद में यह प्रश्न पत्र व्हॉट्सएप ग्रुप में सुबह से ही वायरल होने लगा। इसकी सूचना जब कॉलेजों के परीक्षा प्रभारियों ने विश्वविद्यालय को दी तो उन्होंने सुबह 11:00 बजे तक पेपर मिलान करने का इंतजार करने के लिए कहा।
विज्ञापन
सुबह 11:00 बजे जैसे ही परीक्षा प्रभारी ने प्रश्न पत्र का मिलान किया तो उसमें सभी प्रश्न वायरल प्रश्नपत्र वाले ही थे। सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा को स्थगित कर दिया। विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक कार्यों से यह परीक्षा स्थगित की जा रही है। इस प्रश्नपत्र का परीक्षा कार्यक्रम अलग से घोषित किया जायेगा। इसके अलावा अन्य परीक्षाएं अपने पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रमानुसार होंगी।
विज्ञापन