{"_id":"627c1510bf886a6396087238","slug":"robbery-by-taking-goldsmith-hostage-in-broad-daylight-in-bullion-moradabad-news-mbd427711571","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा में दिनदहाड़े सुनार को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा में दिनदहाड़े सुनार को बंधक बनाकर लूटपाट
विज्ञापन
बेखौफ हथियारबंद बदमाश दिनदहाड़े नगर कोतवाली से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सराफा में दूसरी मंजिल पर सुनार को बंधक बनाकर सोना-चांदी के जेवरात लूट ले गए। विरोध में कारोबारी को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एसपी ने वारदात के खुलासे को एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस को लगाया है। पुलिस ने दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को सराफा कारोबारियों ने बताया कि सराफा में सुबह करीब नौ बजे के बाद सराफा की अधिकांश दुकान खुल गई थीं। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों मोहन ज्वैलर्स की दूसरी मंजिल पर मोहल्ला कटरा गुलाम अली निवासी सुनार बिट्ठल राव को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और यहां अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने बिट्ठल राव के साथ मारपीट की। बिट्ठल ने एक बदमाश के गाल में काट लिया। घटना के बाद को अंजाम देकर बदमाशों ने बिट्ठल राव के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कागज ठूसकर फरार हो गए। बदमाशों के निकलते ही बिट्ठल राव ने किसी तरह अपने हाथ खोले और नीचे आकर शोर मचा दिया। थोड़ी देर में सराफा व्यापारियों व राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दिनदहाड़े लूटपाट की घटना की जानकारी मिलते ही सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी। सीओ सदर विजय कुमार राणा, सीओ ट्रेनी अभिषेक कुमार और इंस्पेक्टर सुशील कुमार मौके पर पहुंचे। साथ ही एसपी विनीत जायसवाल ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
एसपी के निर्देश पर एसओजी की टीम भी मौके पर आ गई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी से बात कर बदमाशों की पहचान के लिए क्लू तलाशे। पीड़ित का तहरार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में जेवरात, नकदी और मोबाइल ले जाने की जानकारी दी गई है लेकिन कीमत समेत उनका विवरण नहीं दिया गया है।