फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways MST issued in the form of smart card

Moradabad News: स्मार्ट कार्ड के रूप में रोडवेज की एमएसटी जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Roadways MST issued in the form of smart card
मुरादाबाद। राज्य सड़क परिवहन निगम ने मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) के लिए स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू कर दी है। इस डिजिटल कार्ड के माध्यम से यात्रियों को अब एमएसटी पास बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बल्कि किसी भी बस स्टेशन से रिचार्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी मुरादाबाद डिपो की एआरएम राजवती ने दी। उन्होंने बताया कि उनके डिपो पर स्मार्ट कार्ड एमएसटी की सुविधा शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सुविधा मुरादाबाद में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। यात्री नजदीकी बस अड्डे पर जाकर अपना स्मार्ट कार्ड बनवा सकते हैं और इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मैनुअल एमएसटी बनती थी। जिसमें कई बार कुछ यात्री ओवरराइटिंग भी कर देते थे, जिसकी वजह से वह कई बार पकड़ में नहीं आते थे। स्मार्ट कार्ड में अमाउंट मौजूद रहने पर मशीन टिकट जनरेट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed