फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways fare may increase by two rupees till Delhi, five rupees till Lucknow

महंगाई की दोहरी मार: टोल टैक्स की दरें बढ़ने के बाद अब रोडवेज बसों के किराये में होगी बढ़ोतरी, इतने रुपये देने होंगे अधिक

Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2022 12:30 AM IST
सार

रोडवेज बसों के किराये बढ़ने के बाद मुरादाबाद से लखनऊ तक पांच रुपये अधिक देने होंगे। हालांकि रोडवेज प्रबंधन ने अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। लेकिन तय माना जा रहा है कि रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन
Roadways fare may increase by two rupees till Delhi, five rupees till Lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ने वाली है। टोल टैक्स की दरें बढ़ने के बाद रोडवेज बसों के किराये में बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। इस बीच रोडवेज प्रबंधन नये किराये का विवरण तैयार करने में जुट गया है। गणनाओं के बीच मुरादाबाद से दिल्ली तक दो रुपये और लखनऊ तक पांच रुपये किराया बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। देर रात तक मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो में लौटकर आने वाले बसों के कंडक्टरों से डाटा लिया जाता रहा।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि मुरादाबाद क्षेत्र के सात डिपो (रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, पीतलनगरी, चांदपुर, बिजनौर, नजीबाबाद) से दिल्ली के लिए तकरीबन 130 बसें चलती हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा बसें हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार आदि उत्तराखंड के रूटों पर चलती है। साथ ही लखनऊ के लिए चलने वाली बसों की संख्या भी 30 से अधिक है। मुरादाबाद दिल्ली जाने के लिए रास्ते में तीन टोल पड़ते हैं।
विज्ञापन


इनमें हाईवे निर्माणाधीन होने के कारण जोया और ब्रजघाट टोल पर टैक्स की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। इसके अलावा डासना टोल पर दरें बढ़ी हैं। इसके चलते बसों के कंडक्टरों से बढ़े हुए टोल की जानकारी ली जा रही है। इसके आधार पर किराये में दो रुपये बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि लखनऊ तक जाने के लिए दो रास्ते हैं। मुरादाबाद से सीतापुर होकर जाने पर चार टोल प्लाजा पड़ते हैं। जबकि हरदोई से होकर जाने के रास्ते में तीन टोल पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर मुरादाबाद से लखनऊ तक किराये में पांच रुपये बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि रोडवेज प्रबंधन ने अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। मुरादाबाद क्षेत्र के आरएम दीपक चौधरी का कहना है कि मुरादाबाद से दिल्ली और लखनऊ तक बढ़े हुए टोल टैक्स को प्रति यात्री के अनुसार विभाजित किया जा जाएगा। इससे दिल्ली के लिए डेढ़ से दो रुपये और लखनऊ तक चार से पांच रुपये का अंतर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed