फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways employees raised demands regarding ESI, regularization, and DA.

Moradabad News: रोडवेज कर्मियों ने ईएसआई, नियमितीकरण और डीए की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees raised demands regarding ESI, regularization, and DA.
मुरादाबाद। पीतलनगरी डिपो की कार्यशाला में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने संविदा और नियमित रोडवेज कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक की। कर्मचारियों को संगठन की प्रमुख मांगों और लंबित समस्याओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह ने मांगपत्र पढ़कर सुनाया और प्रत्येक मांग के बारे में कर्मचारियों को विस्तार से बताया। संगठन की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मियों को ईपीएफ के साथ ईएसआई की सुविधा लागू कर सामाजिक सुरक्षा देने, उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष संविदा कर्मियों को नियमित करने तथा नियमित कर्मचारियों को देय तिथि से महंगाई भत्ते का लाभ देने की मांग शामिल है। इसके अलावा परिवहन निगम की बसों पर लगाए जाने वाले कर को निजी बसों की तरह किए जाने और कर्मचारियों की अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन


16 सितंबर को धरने के बाद भेजेंगे ज्ञापन
क्षेत्रीय मंत्री अरुण कुमार सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण में 16 सितंबर को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने के बाद कर्मचारियों की मांगों के समाधान के लिए प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह और संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया। क्षेत्रीय मंत्री ने कर्मचारियों से 16 सितंबर के धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कर्मचारियों ने भी मांगों के समाधान तक संगठन के आंदोलन में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर सुबोध कुमार, कर्णवीर सिंह, राजीव यादव, बदन सिंह, रविंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, चंद्रकेश, अमित कुमार समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed