{"_id":"5d698a1a8ebc3e93a3341b6a","slug":"roadways-driver-arrested-city-news-mbd320380341","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस सीज, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस सीज, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कई बार हिदायत देेने के बाद भी रोडवेज बस के चालक जगह जगह बसें रोककर सवारियों को बस में चढ़ाने और उतारने से बाज नहीं आए। शुक्रवार को एसएसपी अमित पाठक ने बस की वजह से जाम लगता देखा तो आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर बस को सीज कर दिया है। आरोपी बस चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बुध बाजार चौकी प्रभारी रामवीर सिंह राठी की ओर से दर्ज कराई गई इस एफआईआर में उन्होंने बताया है शुक्रवार दोपहर धामपुर डिपो की एक बस का चालक लापरवाही से बस चला रहा था। अन्य वाहनों को खतरनाक तरीके से ओवर टेक करते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। ये देखकर बस का पीछा किया तो रेलवे स्टेशन के बाहर बस खड़ी कर उसमें सवारियों को बैठाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से बस को सीज कर कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बस चालक बिजनौर के नगीना थानाक्षेत्र स्थित ग्राम पुरैनी निवासी छोटू कुमार है। पुलिस ने बताया कि चालक मौके पर न तो बस के कागज दिखा सका न ही ड्राइविंग लाइसेंस दिखाया है। इस संबंध में अलग से एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।