{"_id":"5886756b4f1c1bc37ecf4849","slug":"road-jaam-in-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस में नेता झूमे-गाए बच्चे जाम से चकराए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस में नेता झूमे-गाए बच्चे जाम से चकराए
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 24 Jan 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशियों के नामांकन में आई भीड़ के चलते सोमवार को पूरा शहर जाम रहा। हाईवे, कपूर कंपनी पुल, अबंेडकर पार्क की रोड पर जाम लगा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को नामांकन के चौथे दिन बड़ी संख्या में प्रत्याशी कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रत्याशियों के समर्थन में उनके समर्थक भी सड़कों पर आ गए जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। जाम के चलते बच्चे घर दो घंटे देरी से पहुंचे, जिसकी वजह से पैरेंट्स को काफी परेशान होना पड़ा।
अंबेडकर पार्क में बसपा समर्थक जमा हो गए, जब प्रत्याशी यहां पर पहुंचे तो समर्थक सड़कों पर उतर आए, इससे जाम की स्थिति बन गई। पीली कोठी चौराहे से कलक्ट्रेट रोड पर पुलिस ने बैरीकेडिंग कर वाहन चालकों की एंट्री बैन कर दी। प्रत्याशी के समर्थकों को पुलिस ने अंबेडकर पार्क पर ही रोक लिया और उन्हें कलक्ट्रेट की तरफ नहीं जाने दिया।
वहीं दूसरी ओर कंपनी बाग में भाजपाइयों ने डेरा डाले रखा। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में समर्थक सड़कों पर उतर आए तो वहां पर भी जाम लग गया। लोकोशेड पुल के जाम को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली रोड से आने वाले वाहनों को साईं अस्पताल से कांशीराम नगर की ओर मोड़ दिया। इसके बाद यहां भी जाम लग गया।