फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Road Accident Tempo and Scooty collide, uncontrollably both vehicles collided with divider in amroha

Road Accident: टेंपो और स्कूटी की टक्कर, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराए दोनों वाहन, कांवड़िए की मौत, छह घायल

Mon, 25 Jul 2022 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jul 2022 10:52 AM IST
सार

अमरोहा का गजरौला में नेशनल हाईवे पर स्कूटी और टेंपो की टक्कर हो गई। दोनों वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक स्कूटी सवार कांवड़ियों की मौत हो गई, जबकि छह शिवभक्त घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road Accident Tempo and Scooty collide, uncontrollably both vehicles collided with divider in amroha
गजरौला में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में हाईवे पर स्कूटी और टेंपो की टक्कर के बाद दोनों वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में स्कूटी सवार रामपुर के कांवड़िए की मौत हो गई। दोनों वाहनों पर सवार महिला समेत छह शिवभक्त घायल हो गए। सभी भक्त ब्रजघाट से गंगा जल लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से तीन को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ये हादसा रविवार की रात 12 बजे नेशनल हाईवे पर गजरौला और रजबपुर सीमा पर हुआ। रामपुर के सिविल लाइन निवासी वासु भाटिया, ईशांत यादव व समर रविवार की रात स्कूटी पर सवार होकर ब्रजघाट से गंगा जल लेने जा रहे थे। मुरादाबाद के हनुमान नगर मोहल्ला निवासी प्रशांत, राजवीर व उनकी पत्नी राजेश्वरी, पूनम पत्नी सतीश टेंपो में सवार थे। 
विज्ञापन


वह भी ब्रजघाट से गंगा जल लेने जा रहे थे। जैसे ही टेंपों व स्कूटी रजबपुर और गजरौला थानाक्षेत्र के बोर्डर पर पहुंचे। तभी दोनों की टक्कर हो गई। इसके बाद अनियंत्रित दोनों वाहन डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में 30 वर्षीय वासु भाटिया पुत्र तिलकराज की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके साथी ईशांत यादव व समर और टेंपो सवार प्रशांत, राजवीर, उनकी पत्नी राजेश्वरी, पूनम पत्नी सतीश घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर वासु भाटिया के दो दोस्त भी आ गए। वह भी बाइक से ब्रजघाट कांवड़ लेने जा रहे थे। उन्होंने हादसे में मृत वासु भाटिया और घायल ईशांत और समर की पहचान की। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ईशांत, समर व राजवीर को रेफर कर दिया गया। 
पुलिस ने वासु भाटिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलते ही वासु के परिजन रोते-बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। उधर, महेशरा निवासी कुलदीप व नकुल भी हादसे में घायल हो गए। वह दोनों ब्रजघाट से कांवड़ में गंगा जल ला रहे थे। 


उनको भी सीएचसी से रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि हादसे में रामपुर के युवक की मौत हो गई है। अन्य महिला सहित छह लोग घायल हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed