{"_id":"5f570f068ebc3e43991357c8","slug":"road-accident-in-moradabad-bus-collided-with-tractor-trolley-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों की बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, चालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों की बस ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, चालक समेत दो की मौत
Wed, 09 Sep 2020 03:10 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर मनकरा कट पर मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे एक निजी बस ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बस में 60 प्रवासी मजदूर सवार थे। जो झारखंड और बिहार से रोजगार की तलाश में दिल्ली व हरियाणा जा रहे थे। इस हादसे में बस चालक मुजफ्फरनगर निवासी दिनेश(47) और प्रवासी मजदूर कनक धारी(45)की मौत हो गई, जबकि पंद्रह मजदूर घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए। एसपी सिटी अमित आनंद ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को हालचाल लिया। मृतक और घायलों को परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि कोरोनाकाल में लॉक डाउन के बाद प्रवासी मजदूर अपने अपने घर लौट गए थे। अब फिर से प्रवासी मजदूर रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों को जाने लगे हैं। छह सितंबर को बिहार के बांका जनपद से एक निजी बस 60 प्रवासी मजदूरों को लेकर दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में बिहार और झारखंड के अलग अलग जनपद व गांवों के मजदूर सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे लखनऊ दिल्ली हाईवे पर मनकरा मोड़ पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से प्रवासी मजदूरों की बस की टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गई। एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
इस हादसे में बस चालक दिनेश कुमार निवासी गांव फ लावदा थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर, प्रवासी मजदूर कनकधारी निवासी रैनिया थाना बांका जिला बांका बिहार की मौत हो गई। सरदारी निवासी ग्राम मालडी, जिला गोंडा झारखंड, कामदेव निवासी ग्राम नयाडीह थाना गोंडा झारखंड, बृजेश व सिकंदर निवासी ग्राम मारीकघाट थाना मजकरा जिला गोंडा, झारखंड, प्रदीप निवासी नयाडीह झारखंड, भागवत यादव, मुकेश संजय निवासी नयाडीह जिला बांका बिहार, शिवकुमार, करन व दीपक निवासी बाबूडी जनपद बांका बिहार व सोनू कामदेव निवासी रजौल जिला बांका बिहार घायल हो गए।
थाना प्रभारी मूंढापांडे नवाब सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। दिनेश और कनकधारी के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।