{"_id":"69e937ce1fb024a5d40c4e3c","slug":"rld-workers-urged-to-strengthen-the-party-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111628-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रालोद कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रालोद कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में हाईवे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बुधवार दोपहर रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में रालोद पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सम्मेलन में रालोद के प्रदेश पदाधिकारियों का पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी अनिल ठाकुर और मयाज सिद्दीकी ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिल नवाज खान, प्रदेश प्रमुख महासचिव दलप्रीत कोहली, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद, रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश महासचिव युवा राहुल बालियान, जिला महासचिव वीरेंद्र रस्तौगी, बिलारी नगर अध्यक्ष अनिल ठाकुर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मयाज सिद्दीकी आदि रहे।
रालोद पदाधिकारियों ने कहा कि रालोद ने सदैव दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग की हिमायत की है। रालोद में ही मुसलमानों का हित सर्वाधिक सुरक्षित है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसी जाति और धर्म के आधार पर न होकर सभी को समान रूप से दिया जाता है। सम्मेलन के अंत में रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने बिलारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी मयाज सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर चौधरी हुकुम सिंह, फयाज सिद्दीकी, फैसल रजा, मोहम्मद फरदीन, मोहम्मद कामरान, मोहम्मद इमरान आदि भी रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और संचालन बिलारी नगर अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने किया।
विज्ञापन
फोटो परिचय-09,10,11