फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rising gold and silver prices leave the bullion market in a state of disarray.

Moradabad News: सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों से सराफा बाजार में सन्नाटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rising gold and silver prices leave the bullion market in a state of disarray.
मुरादाबाद। सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने सराफा बाजार की रौनक छीन ली है। 10 दिन बाद सहालग शुरू हो जाएगा लेकिन अभी तक सराफा बाजार में कोई खास ग्राहक नहीं दिखाई दे रहे हैं। सराफा कारोबारी हाथ पर हाथ धरकर बैठे हुए हैं। शहर के कई सराफा कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल सहालग में 50 प्रतिशत कारोबार प्रभावित होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर के गंज बाजार, चौमुखा पुल समेत अन्य बाजारों में सोने और चांदी के 550 कारोबारी हैं। इसमें करीब 50 कारोबारी चांदी व सोने का करोड़ों रुपये का कारोबार करते हैं। चांदी की कीमत तीन लाख रुपये प्रति किलो से अधिक हो गई है। हर समय सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों ने आभूषणों को आम नागरिकों से लगभग दूर कर दिया है। श्री सराफा कमेटी गंज बाजार के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल का कहना है कि चांदी व सोने के आभूषणों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि सहालग शुरू होने से 15 दिन पहले गहने बनवाने के आर्डर मिलने लगते थे लेकिन इस बार अभी तक आर्डर नहीं आ रहे हैं। हर साल सहालग में सराफा कारोबारियों का सोने और चांदी के गहनों से करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार होता था लेकिन इस बार 50 प्रतिशत कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले ग्राहक आमतौर पर 10 ग्राम तक के सोने के आभूषण खरीदते थे। अब ग्राहक दिन में एक दो आ भी रहे हैं तो उन्हें तीन से पांच ग्राम पर ही संतोष करना पड़ रहा है। चांदी के आभूषण भी लोग ज्यादा जरूरी होने पर खरीद रहे हैं। महंगाई के बीच जहां आभूषणों की खरीद पर ब्रेक लग गया है वहीं दाम बढ़ने की वजह से लोग पुराने गहने भी नहीं बेचने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
20 हजार कर्मचारी जुड़े हैं सराफा कारोबार से
-शहर में सराफा कारोबारियों के पास 20 हजार से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। सराफा कारोबारियों का कहना है कि गहने बनाने का काम धीमा चल रहा है। आर्डर नहीं मिल रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में ग्राहकों की संख्या बहुत कम हो गई है। सहालग को देखते हुए हल्के गहने बनाए जा रहे हैं। अगर आर्डर मिलेगा तो गहने बनाने का काम तेज किया जाएगा।
00
सराफा कारोबारियों ने कहा
-सोने व चांदी की बढ़ती कीमतों की वजह से गहने कम बनाए जा रहे हैं। दुकानों पर पुराने ग्राहक ही नहीं आ रहे हैं। 10 दिनों में सहालग शुरू होगा लेकिन अभी तक आर्डर नहीं मिल रहे हैं। व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। -नीरज अग्रवाल, अध्यक्ष, श्री सराफा कमेटी गंज बाजार
-सोने और चांदी का काम धीमा चल रहा है। चांदी की कीमत सुबह और शाम के बीच में 10 से 15 हजार रुपये का अंतर आ जाता है। इसकी वजह कारोबार को लेकर चुनौती काफी बढ़ गई है। गहने बनाने वाले कारीगर खाली बैठे हुए हैं।-अलंकार अग्रवाल, संचालक, फूल कुमार रमेश कुमार एंड संस

-चांदी व सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से लग रहा है कि इस बार बिक्री आधी हो जाएगी। सहालग में ग्राहकों की कम आने की उम्मीद है। सराफा बाजार में हल्के गहने बनाने की तैयारी तल रही है। आर्डर के हिसाब से भी गहने तैयार किए जाएंगे।-संदीप सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री सराफा कमेटी मंडी चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed