{"_id":"6887d79023068064350ae4d9","slug":"rihan-the-accused-of-raping-a-girl-by-hiding-his-religion-has-been-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-696504-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी रिहान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धर्म छिपाकर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी रिहान गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में धर्म छिपाकर युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी रिहान उर्फ नसरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सिविल लाइंस के अगवानपुर के मोहल्ले में रहने वाली युवती ने रविवार को हरथला निवासी रिहान उर्फ नसरुद्दीन के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसमें पीड़िता ने बताया कि एक कोठी में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी रिहान से हो गई थी। रिहान उस कोठी में टाइल्स लगा रहा था। यहां दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी ने शुरुआत में अपना धर्म छिपाकर उससे बातचीत की। आरोप है कि रिहान कई बार उसे होटलों में ले गया और दुष्कर्म किया। इससे वह तीन बार गर्भवती हो गई। आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया।
एक साल तक आरोपी ने युवती को अपने धर्म की भनक तक नहीं लगने दी। कुछ दिन पहले युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो रिहान ने बताया कि वह मुस्लिम है। अगर मुझसे शादी करनी है तो धर्म परिवर्तन करना होगा। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि आरोपी रिहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार की दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में जल्द विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।