फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rewardee accused killed in encounter in sambhal

ढाई लाख का इनामी शकील मुठभेड़ में ढेर, दो कांस्टेबल घायल

Mon, 12 Aug 2019 01:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 12 Aug 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
rewardee accused killed in encounter in sambhal
ढेर बदमाश - फोटो : अमर उजाला

चंदौसी में 25 दिन पहले दो सिपाहियों की हत्या कर भागे तीन बंदियों में से एक ढाई लाख का इनामी शकील को संभल पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। शकील को इस वारदात का मास्टर माइंड बताया गया था। 

विज्ञापन


बदमाशों ने एसपी संभल यमुना प्रसाद पर भी गोलियां चलाईं लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने की वजह से उनकी जान बच गई। एसओजी के दो जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अनुसार रविवार की शाम एक सूचना मिली कि चार बदमाश रजपुरा थाना क्षेत्र में हरी बाबा बांध के आगे मोलनपुर के जंगल में देखे गए हैं। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इनमें दो सिपाहियों की हत्या करके फरार बंदियों के भी शामिल होने की संभावना है। इस पर पुलिस एक्शन में आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रजपुरा, धनारी, गुन्नौर, संभल, बहजोई, बनियाठेर, चंदौसी आदि विभिन्न थानों की पुलिस को आनन फानन में एकत्र किया गया और मोलनपुर के जंगलों को सिकंदरपुर के पर्वत सिंह के ईख के खेत में घेर लिया गया। पुलिस ने घेराबंदी चारो ओर से की थी। छिपे बदमाशों को भी इसका आभास हो गया कि अब निकल पाना मुश्किल है, इसलिए उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर शुरू कर दिया। 

शाम करीब 3.42 बजे मुठभेड़ में दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इसमें एक बदमाश को तीन गोली लगी, जिससे वह गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। मुठभेड़ के दौरान एसओजी के कांस्टेबल विनीत कुमार व विकास चौधरी भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। दो गोलियां एसपी के बुलेट प्रूफ जैकेट में जाकर लगी, जिससे वह बाल- बाल बच गए। 


तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा लाया गया। यहां डा.विराश ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायल कांस्टेबलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मृत बदमाश की शिनाख्त कराई गई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त फरार बंदी शकील पुत्र नूर मोहम्मद निवासी रम्पुरा के रूप में की गई। मृतक शकील वही आरोपी है जो 17 जुलाई को दो पुलिस कर्मियों की हत्या करके अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed