फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rewarded criminal arrested after two year

दो साल बाद ईनामी पकड़ा

Mon, 18 Jun 2018 02:15 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jun 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
rewarded criminal arrested after two year
ईनामी पकड़ा - फोटो : demo pic
 12 साल पूर्व पुलिस हिरासत से फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुरादाबाद समेत कई जिलों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की आंखों में सालों से धूल झोंकने वाले आरोपी को पुलिस ने उसकी पत्नी के बैंक खाते की छानबीन के बाद अमरोहा स्टेशन से दबोचा है। बदमाश पत्नी को हर महीने कटिहार (बिहार) पैसे भेजता था। 
विज्ञापन


सीओ (रेलवे) डा. संतोष कुमार ने बताया कि कटिहार (बिहार) निवासी हरपाल सैनी अपने दोस्त अमरोहा निवासी राकेश शर्मा के साथ ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। वर्ष 2006 में पुलिस ने हरपाल सैनी और उसके साथी राकेश शर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को लखनऊ एडवाइजरी बोर्ड में पेशी से वापस पुलिस हिरासत में मुरादाबाद जेल के लिए लाया जा रहा था। 13 अक्तूबर 2006 रात करीब ढाई बजे रेलवे स्टेशन कटघर आउटर के पास रामगंगा नदी पुल पर हरपाल सैनी और राकेश हथकड़ी समेत चलती ट्रेन से कूद गए।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों के फरार होने पर चार पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा। सीओ के मुताबिक पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशों के बाद 2010 में राकेश शर्मा को दबोच दिया, जबकि हरपाल सैनी पुलिस के हाथ नहीं आया था। वह नाम बदलकर उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, पंजाब और बिहार में रह रहा था। वहां वह बेलदारी का काम करता था। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर रेलवे डीजी ने 2006 में ही 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर डीजी की ओर से इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी की नए सिरे से तलाश शुरू की गई। एक टीम को बिहार भेजा गया। वहां पत्नी राधा से पूछताछ और गैस कनेक्शन एवं बैंक खाते की जानकारी जुटाई गई। बैंक खाते की छानबीन करने पर पता चला कि हरपाल सैनी पत्नी को हर महीने खर्चे के लिए पैसे भेजता है। इससे उसकी लोकेशन का पता चल गया। हरपाल सैनी अमरोहा में रह रहा था। जीआरपी निरीक्षक पंकज पंत के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने अमरोहा स्टेशन से प्लेटफार्म नंबर एक से आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। वह अपने घर बिहार जाने के लिए स्टेशन आया था। हरपाल सैनी के कई उपनाम हैं। वर्तमान में वह अमरोहा में किराये पर रहकर बेलदारी कर रहा था। हरपाल के खिलाफ अमरोहा, संभल, मेरठ और मुरादाबाद में 11 मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed