फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired forest officer's son arrested for robbing policeman's wife of her bag

Moradabad News: पुलिसकर्मी की पत्नी से बैग लूट में सेवानिवृत्त वन दरोगा का पुत्र गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Retired forest officer's son arrested for robbing policeman's wife of her bag
फोटो 14 ठाकुरद्वारा में पुलिस कर्मी की पत्नी से बैग लूटने के आरोप में गिरफ्तार सचिन कुमार
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने एक पुलिसकर्मी की पत्नी का बैग लूटने के आरोपी उत्तराखंड निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उत्तराखंड के वन विभाग के सेवानिवृत्त दरोगा मुंशीराम का पुत्र है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना मझोला के खुशहालपुर निवासी हेमलता पत्नी शिशुपाल सिंह 24 फरवरी को ठाकुरद्वारा से ई-रिक्शा से अपने मायके लालपुर गोसाईं जा रही थी। तभी स्योहारा सड़क पर जसपुर मोड़ के पास बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग लूट लिया था। बैग में मोबाइल, टैबलेट और 5000 रुपये थे। पुलिस ने हेमलता की तहरीर पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी उत्तराखंड के थाना जसपुर के गांव बढ़ियोवाला निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने घटना के बाद पकड़ने से बचने के लिए कई हथकंडे अपनाए। अपनी जैकेट बदल ली लेकिन पुलिस ने जसपुर ठाकुरद्वारा मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरा से उसकी पहचान कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे लूटा गया टैबलेट और 320 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed