फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Retired clerk lost his life in road accident, angry villagers blocked the road

Moradabad News: रिटायर्ड क्लर्क की सड़क हादसे में जान गई, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Retired clerk lost his life in road accident, angry villagers blocked the road
भगतपुर। काशीपुर-दलपतपुर मार्ग पर शुक्रवार की शाम ग्राम लालपुर बराही के नजदीक मार्ग के किनारे खड़े काॅलेज के रिटायर्ड क्लर्क रिशाल सिंह (75) को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मार्ग पर एकत्र हो गए व उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर काशीपुर दलपतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्राम लालपुर बराही निवासी रिशाल सिंह क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज से कुछ साल पहले क्लर्क पद से रिटायर हुए थे। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब छह बजे वह किसी काम से गांव की तरफ जा रहे थे। वह सड़क पार करने के लिए मार्ग के किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर मारने के बाद डंपर चालक अपने वाहन को भगा ले गया। सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व ग्रामीणों ने काशीपुर-दलपतपुर मार्ग जाम कर दिया। सीओ ठाकुरद्वारा के अलावा भगतपुर व थाना भोजपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण डंपर चालक को गिरफ्तार करने व डंपरों को दिन में पूर्ण रूप से बंद करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे मार्ग को जाम रखा एवं बाद में आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पंचायतनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी कुसुम देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भतीजे निशांत चौधरी की ओर से अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed