फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   restaurant managers wife arrested in suicide case

रेस्टोरेंट मैनेजर को आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
restaurant managers wife arrested in suicide case
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में रेस्टोरेंट मैनेजर मुनीष शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मैनेजर ने सल्फास खाकर आत्महत्या की थी और इस दौरान उसका लाइव वीडियो बनाया था। पुलिस को उसके मोबाइल से वीडियो मिला था जिसमें मैनेजर ने पत्नी और उसके पिता व भाई और उसकी बहन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी सत्य नारायण शर्मा ने छह सितंबर को सिविल लाइंस थाने में कांशीराम नगर निवासी मोहिनी, उसके पिता रामवीर सिंह, भाई गोलू और बहन सोनल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिसमें सत्य नारायण ने बताया था कि उनके बेटे मुनीष शर्मा ने रामवीर की बेटी मोहिनी से प्रेम विवाह किया था। मोहिनी ने छह मई 2019 को एक बच्चे को जन्म दिया था। वह रामगंगा विहार में किराये के मकान में मोहिनी को साथ लेकर रहता था। आरोप लगाया था कि मोहिनी और उसके मायके वाले मुनीष का तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर मुनीष ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया मंगलवार को आरोपी महिला मोहिनी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मैनेजर के मोबाइल से एक वीडियो भी मिला था। जिसमें वह अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर परेशान करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed