फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Resolve to use fuel on PM's appealResolve to use fuel on PM's appeal

Moradabad News: पीएम की अपील पर ईंधन का उपयोग करने का संकल्प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Resolve to use fuel on PM's appealResolve to use fuel on PM's appeal
मुरादाबाद। स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों की मंगलवार को स्थानीय कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर चर्चा की गई। इसमें अनावश्यक रूप से वाहनों का उपयोग न करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करने, विदेश यात्रा में कटौती के साथ ही भोजन बनाने में आयातित ईंधन का उपयोग कम कर विदेशी सामान की खरीदारी न करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सह-संयोजक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि इससे विदेशी निर्भरता कम होगी। स्वच्छ तकनीक के निर्माण, सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों, हरित हाइड्रोजन और परमाणु ऊर्जा को अपनाने तथा उनके घरेलू निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र सह-संयोजक कपिल नारंग ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच पूरे देश में राष्ट्रीय उर्जा आत्मनिर्भरता अभियान शुरू करने जा रहा है। सामाजिक जागरूकता के लिए गोष्ठियां, नुक्कड़ सभाएं, गृह संपर्क, स्कूल-कालेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा, वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉ एके अग्रवाल, प्रांत सह महिला प्रमुख अंजू त्रिपाठी जिला संयोजक नीरज सोलंकी, महानगर संयोजक गुरप्रीत सिंह दुआ, महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन, जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान, जिला समन्वयक हिमांशु मेहरा आदि शामिल रहे। संचालन क्षेत्र समन्वयक कुलदीप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed