फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Residents of Moradabad will serve devotees on Amarnath Yatra for two months from tomorrow

Moradabad News: कल से दो महीने तक अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे मुरादाबादवासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Residents of Moradabad will serve devotees on Amarnath Yatra for two months from tomorrow
मुरादाबाद। एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं की सेवा मुरादाबादवासी करेंगे। इसके लिए बालटाल और रेलपत्री पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पदाधिकारियों के अनुसार यात्रा मार्ग पर ठहरने, भोजन के अलावा बिजली की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुरादाबाद से भी श्री भोले भंडारी सेवा मंडल और श्री शिव सेवक दिल्ली रजिस्टर्ड शाखा मुरादाबाद की ओर से बालटाल और रेलपत्री पर भंडारे लगाए जा रहे हैं। श्री भोले भंडारी सेवा मंडल के संयोजक संजीव अग्रवाल ने बताया कि इस बार 30 अगस्त तक यात्रा रहेगी। शशि सुनेजा, विवेक आत्रे, चंदन नागपाल, राजेंद्र शर्मा, शिवलाल के साथ पूरी टीम गई है। भंडारे की टीम में मुरादाबाद से 32 व्यक्ति बालटाल और रेलपत्री पर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। बालटाल से बरारीटॉप तक यात्रा मार्ग पर 11 किलोमीटर तक बिजली की व्यवस्था भंडारे की ओर से की गई है। इसके बाद गुफा तक बिजली की व्यवस्था श्राइन बोर्ड ने लगाई है। उन्होंने कहा कि इस बार शाम चार बजे के बाद गुफा पर श्रद्धालुओं को न ठहरने देने की जानकारी मिल रही है। गुफा से करीब आधा किलोमीटर पहले से ही दुकानें भी नहीं लगवाई हैं। बादल फटने वाले संवेदनशील क्षेत्र को खाली छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

बालटाल से राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को रातभर बारिश हुई थी। बृहस्पतिवार दोपहर को धूप निकली थी, लेकिन इसके बाद से शाम तक झमाझम बारिश हो रही है। बालटाल के भंडारे में यात्रियों की संख्या 125 और रेलपत्री के भंडारे में 150 ठहरे हुए हैं। इनकी यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी। दिल्ली, जयपुर, गाजियाबाद, लखनऊ के अलावा मुरादाबाद के करीब 60 यात्री भंडारे में हैं। इस वक्त मौसम बहुत ज्यादा ठंडा है। पहाड़ों पर बर्फ जम गई है। हमारे भंडारे में नहाने, खाने, यात्रियों को गर्म पानी, चाय, चीला, डोसा आदि की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री शिव सेवक दिल्ली रजिस्टर्ड शाखा मुरादाबाद के जिला प्रमुख अजय त्रिवेदी ने बताया कि अमरनाथ के लिए हमारा बेड़ा 15 जुलाई के बाद जाएगा। करीब ढ़ाई सौ श्रद्धालु यात्रा के लिए जाएंगे। पहले तीन जुलाई को काशीपुर की शाखा के पदाधिकारी जाएंगे। भवन से दर्शन करने के बाद यात्रियों को वापस लौटना पड़ेगा। वहां पर कोई ठहर नहीं सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed