फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against the accused on businessman's complaint

Moradabad News: व्यापारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the accused on businessman's complaint
बिलारी। नगर के मोहल्ला ओमविहार काॅलोनी निवासी जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी उदिस गुप्ता की शिकायत पर आरोपी उपेंद्र चौधरी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीती 23 दिसंबर को व्यापारी उदिस गुप्ता के साथ नगर के अनेक व्यापारी और सराफा कारोबारी थाने पहुंचे थे। इस दौरान उपेंद्र चौधरी के खिलाफ दो अलग अलग तहरीरें दी गई थीं। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली जबकि दूसरे शिकायतकर्ता उदिस गुप्ता की शिकायत पर उपेंद्र चौधरी निवासी बिलारी के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करने, सामान फेंकने और धमकी देने के आरोप में बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपी उपेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के आरोप में एसडीएम बिलारी के न्यायालय में चालान कर दिया। अदालत ने जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद आरोपी की जमानत मंजूर कर ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed