Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against four people including woman

Moradabad News: महिला सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four people including woman
ठाकुरद्वारा। गांव रतूपुरा निवासी रामवती ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसके बेटे की शादी चार वर्ष पूर्व क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी ज्ञानवती के साथ हुई थी। रामवती का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू ज्ञानवती का व्यवहार शादी के कुछ दिनों बाद बदल गया। वह अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों से झगड़ा करने लगी। रामवती का आरोप है कि 23 सितंबर 2024 को ज्ञानवती के भाई विजयपाल सिंह, मदन सिंह और सोमपाल सिंह उसके घर पर आए। रात को ज्ञानवती ने साजिश कर उसे और उसके परिवार वालों को नशीला पदार्थ मिला खाना खिला दिया। जिससे परिवार के सब लोग रात में गहरी नींद में सो गए। इसका फायदा उठाकर ज्ञानवती और उसके भाइयों ने घर में अलमारी में रखें ढाई लाख रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह उठने पर अलमारी खुली मिली और उसमें सामान बिखरा हुआ था। रामवती का कहना है कि जब उसने अपनी बहू ज्ञानवती से इस बारे में पूछा तो उसने उसे और उसके परिवार वालों को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर रामवती ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ज्ञानवती और उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed