फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   report against 78 samajwadi party workers

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
report against 78 samajwadi party workers
मुरादाबाद। बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर जुलूस निकालने और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने वाले सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष कपिल मीना समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक की ओर से दर्ज कराए केस में 28 नामजद और 50 अज्ञात कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। इन पर आरोप है कि धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने न केवल प्रदर्शन किया बल्कि मास्क तक नहीं लगाए। इससे मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी समाजवादी पार्टी की ओर से देश में बेरोजगार, उत्तर प्रदेश में आये दिन हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य बढ़ते जघन्य अपराध आदि के मुद्दों पर प्रदर्शन किया गया था। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला था। कलक्ट्रेट के अंदर घुसकर भी नारेबाजी की थी। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने वीडियोग्राफी की थी। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में एसआई मतीन खां की ओर से प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष अनिल यादव, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष कपिल मीना, सुमित यादव, जहान उल्ला खान, आशीष त्यागी, जुबैर अहमद, चौधरी असलम खां, विक्की सरोज, कुशल यादव, अमित यादव, मनोज यादव, शारिक पाशा, निशांत सक्सेना, रोहित चौधरी, नितिन यादव, ऋषभ ठाकुर, मोहम्मद अतीक खां, अक्षय भटनागर, महेश कश्यप, राहुल गौतम, रिजवान चौधरी, तनवीर खां, ध्रुव जाट, हसीब अली, सरताज पाशा और 50 अज्ञात पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस थाने के निरीक्षक योगेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एसआई मतीन खां की तहरीर पर धारा 144 का उल्लंघन, मानव जीवन के लिए संकट उत्पन्न करना समेत अन्य धाराओं में में केस दर्ज किया गया है। वीडियो फुटेज से अन्य आरोपियों की भी पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed