{"_id":"6ab82eddd7d7caa3070a64b6","slug":"remedial-training-provided-to-mathematics-teachers-at-diet-kanth-news-c-277-1-smbd1007-115649-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: डायट में गणित के शिक्षकों को दिया उपचारात्मक प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: डायट में गणित के शिक्षकों को दिया उपचारात्मक प्रशिक्षण
Sun, 27 Sep 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में गणित विषय का शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षिकाओं के लिए तीन दिवसीय गणित उपचारात्मक प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में दो बैच में 21 से 26 सितंबर तक हुआ। प्रथम बैच में 51 और द्वितीय बैच में 43 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ नोडल एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ.सुनील कुमार और डायट प्रवक्ताओं ने दीप जलाकर किया।
प्रशिक्षण के दौरान संदर्भदाता अभिषेक कुमार यादव, पुलकित बिश्नोई और आकाश कुमार ने शिक्षकों को गणित संदर्शिका के आधार पर विभिन्न विषयों की जानकारी दी। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने गणित के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणित दैनिक जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यार्थियों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के तरीके भी सीखे। शनिवार को प्रशिक्षण समापन पर शिक्षकों और शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र भेंट किए गए।