{"_id":"690bb188964037fa1904aab5","slug":"relief-package-expected-to-boost-exports-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-765251-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राहत पैकेज से निर्यात को रफ्तार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राहत पैकेज से निर्यात को रफ्तार की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। अमेरिका की ओर से भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ से पिछले तीन महीने में जिले से 30 प्रतिशत हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात घट गया। प्रदेश सरकार निर्यातकों को 10 प्रतिशत की राहत पैकेज देने की तैयारी में है। इससे जिले के निर्यातकों को करीब 600 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी। निर्यातकों का कहना है कि राहत पैकेज मिलने पर वह अमेरिकी खरीदारों को भी छूट देंगे। इससे अमेरिकी ग्राहक हस्तशिल्प उत्पाद के लिए भारत का रुख करेंगे।जिला उद्योग केंद्र के अनुसार मुरादाबाद से हर साल 10437 करोड़ रुपये का हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात किया जाता है। इसमें 60 प्रतिशत उत्पाद का निर्यात अकेले अमेरिका होता है। अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर पिछले तीन महीने में जिले से 30 प्रतिशत निर्यात कम हो गया। इसके कारण जिले के निर्यातक व उद्यमियों में निराशा छाई हुई है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 10 प्रतिशत का राहत पैकेज देने की तैयारी चल रही है। यदि निर्यातकों को राहत पैकेज मिलता है तो वह अमेरिका समेत अन्य देशों के खरीदारों को करीब 600 करोड़ रुपये तक का छूट दे सकेंगे। निर्यातक राहत पैकेज मिलने के बाद इस साल अमेरिका 4800 करोड़ रुपये से अधिक का हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात होने का अनुमान लगा रहे हैं।
एमएचईए के प्रेसिडेंट नावेद उर रहमान ने बताया कि हर साल अक्तूबर और फरवरी में अच्छा आर्डर मिलता है। राहत पैकेज मिलने पर अभी लाभ मिले या ना मिले लेकिन आगामी वर्ष में इसका लाभ जरूर मिलेगा। जिले के उन निर्यातकों को भी फायदा मिलेगा जिन्हें छोटे ऑर्डर मिलते हैं। मुरादाबाद एसईजेड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट विकास अग्रवाल का कहना है कि चाइना का फेयर 27 अक्तूबर को खत्म हुआ है। सरकार की ओर से यदि राहत पैकेज एक या दो सप्ताह के भीतर मिला तो अमेरिकी ग्राहकों को छूट दिया जाएगा और खरीदार भी मिलने लगेंगे। जनवरी से अब तक अमेरिकी खरीदारों ने बड़े ऑर्डर नहीं दिया है। इससे निर्यातकों की स्थिति काफी खराब है। राहत पैकेज मिलने पर आर्डर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। निर्यातकों को फायदा मिले या न मिले लेकिन अमेरिका में मुरादाबाद का हस्तशिल्प उत्पाद का बाजार बना रहेगा और ग्राहक भी किसी दूसरे देश की ओर रुख नहीं करेंगे।
00
जिले के 9000 लोगों के पास वैलिड निर्यात-आयात कोड
-जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि जिले के नौ हजार लोगों के पास वैलिड निर्यात और आयात कोड हैं। इसमें दो हजार लोग ऐसे हैं जो निर्यात व आयात करते हैं। लेकिन इसमें भी तीन से लेकर चार सौ तक निर्यातक ऐसे हैं जो हर साल निर्यात करते हैं।
विज्ञापन
00
इन देशों में भी किया जाता है निर्यात
- मुरादाबाद से हस्तशिल्प उत्पाद का निर्यात अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, जापान आदि देशों में भी किया जाता है।
00
- प्रदेश सरकार की ओर से छह महीने के लिए 10 प्रतिशत का राहत पैकेज देने की सूचना मिल रही है। इस साल निर्यात का आधार सीजन खत्म हो चुका है। यदि सरकार राहत पैकेज देती है तो जिले के निर्यातकों को 550 से 600 करोड़ रुपये की राहत मिल सकती है।- अवधेश अग्रवाल, महासचिव, मुरादाबाद हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
-राहत पैकेज मिलने के बाद अमेरिकी खरीदारों को छूट दी जाएगी। दूसरे देशों को भी छूट दिया जाएगा। इससे नए ग्राहक मिलेंगे। नए सैंपल तैयार किया जाएगा। कारखानों की मंदी खत्म होगी।- नोमान मंसूरी, प्रेसिडेंट, हैंडीक्रॉफ्ट डेवलेपमेंट सोसायटी
-राहत पैकेज से सबसे अधिक छोटे व मझोले निर्यातकों को फायदा मिलेगा। हालांकि अभी 10 प्रतिशत छूट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। जब सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा तब पता चलेगा कि जिले के कितने लोगों को लाभ मिल सकेगा। - सतपाल, सचिव, द हैंडीक्रॉफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
-राहत पैकेज मिलने के बाद अमेरिका से आर्डर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इस साल अभी भी हस्तशिल्प उत्पाद का 10 से 15 प्रतिशत अमेरिका निर्यात किया जा सकता है। - सुरेश कुमार गुप्ता, चेयरमैन, आईआईए हैंडीक्रॉफ्ट डेवलेपमेंट कमेटी