फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   relative of sp leader arrested in threating

अपर नगर आयुक्त को धमकाने के आरोपी सपा नेता का दामाद गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
relative of sp leader arrested in threating
मुरादाबाद। बकाया 23 लाख रुपये टैक्स वसूली की कार्रवाई में समधी का मकान सील करने पर हंगामा करने के मामले में कटघर थाना पुलिस ने सपा नेता के दामाद दानियाल को गिरफ्तार कर लिया है। निगम अधिकारियों की ओर से सीलिंग की कार्रवाई के बाद लगी सील को खुदबुर्द कर महिला को भीतर घुसाने, अधिकारियों की कार्रवाई को लेकर मिथ्या सूचना देने तथा सरकारी कार्रवाई के कब्जे की संपत्ति को क्षति पहुंचाने की धाराओं में दर्ज कराए गए मुकदमे में गिरफ्तारी की गई है। इस मुकदमे में सपा नेता की पुत्री तथा समधी भी नामजद किए गए हैं। इधर सपा नेता यूसुफ मलिक द्वारा सीलिंग की कार्रवाई से खफा होकर अपर नगर आयुक्त को गालियां देने तथा अपने को पूर्व मंत्री आजम खां का दायां हाथ बताते हुए धमकाने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बकाया टैक्स वसूली को लेकर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान शनिवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरके सोनकर ने टीम के साथ पहुंच कर कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी स्थित जमाल के भवन को सील कर दिया था। निगम अधिकारियों के मुताबिक इस भवन पर पिछले कई साल का करीब 23 लाख रुपये से अधिक का कर बकाया है। जमाल सपा नेता यूसुफ मलिक के समधी है। लिहाजा, इसकी जानकारी होने पर सपा नेता यूसुफ मलिक विरोध जताने के लिए अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह के निगम कार्यालय पहुंच गए थे। बाद में अपर नगर आयुक्त के आने में विलंब होने पर कर्मचारियों पर तरह तरह के आरोप लगाते हुए वापस चले गए थे। आरोप है कि बाद में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार को फोन पर गालियां दी थी व धमकाया था। इस मामले में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की ओर से सिविल लाइंस थाने में यूसुफ मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इसी दौरान शाम को सपा नेता यूसुफ मलिक ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि नगर निगम की वसूली टीम ने सीलिंग की कार्रवाई के दौरान उनकी पुत्री वाजिया दानियाल को मकान के भीतर ही बंद कर दिया है। सूचना मिलने पर शनिवार शाम को जब सीओ कटघर, थाना प्रभारी कटघर, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त व महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर देखा था तो वहां भवन में लगाई गई सील खुर्दबुर्द मिली थी। निगम अधिकारियों ने इस पर सीलिंग की कार्रवाई के बाद भवन पर लगी सील को खुर्दबुर्द करने, सरकारी कब्जे में ली गई संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा लोक सेवकों पर मिथ्या आरोप लगाने की तहरीर कटघर थाने में दी थी। जिसके आधार पर पुलिस ने सपा नेता यूसुफ मलिक के समधी जमाल हसन, दामाद दानियाल तथा पुत्री वाजिया दानियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने रात में ही सपा नेता के दामाद दानियाल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। रविवार दोपहर पुलिस ने दानियाल को गिरफ्तार दिखा जेल भेज दिया। थाना प्रभारी कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि इस मामले में रविवार सपा नेता यूसुफ के दामाद दानियाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता की गिरफ्तारी के तेज किए प्रयास
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने सिविल लाइंस थाने में सपा नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ गालियां देने, अपने को पूर्व मंत्री आजम खां का दाहिना हाथ बताते हुए धमकाने आदि का मुकदमा शनिवार को दर्ज कराया था। इस मुकदमे में पुलिस ने सपा नेता की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूसुफ मलिक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं। दबिश दी जा रही है। दावा किया कि जल्द से जल्द पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।
सपा नेता यूसुफ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों का धरना आज
- कर्मचारी संगठनों ने की बैठक, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी
(फोटो)
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। सपा नेता यूसुफ मलिक और निगम अधिकारियों के विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगर निगम कर्मचारी संगठन तथा स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संगठन ने इस मामले को लेकर पीली कोठी स्थित कार्यालय हाल में बैठक की। जिसमें आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक समेत सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष एम सुबहान तथा सफाई कर्मचारी संगठन के प्रांतीय नेता ओमीलाल वाल्मीकि, मुरारीलाल शेषन की अगुवाई में पीली कोठी स्थित सहायक नगर आयुक्त कार्यालय के प्रथम तल पर बने हाल में मीटिंग की गई। दोनों संगठनों के नेताओं ने बताया कि बैठक में घटना को लेकर खासा रोष जताया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाती तो उनके हौसले और बुलंद होंगे। इससे कर्मचारी और अधिकारी निष्पक्ष व निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर सकेंगे। दोनों संगठनों के नेताओं ने पूरे मामले के मुख्य आरोपी सपा नेता यूसुफ मलिक को 24 घंटे बाद भी गिरफ्तार न करने के विरोध में सोमवार को टाउनहाल परिसर में संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया। वक्ताओं ने कहा कि अगर सपा नेता की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की जाती है तो उनका संगठन आंदोलन तेज करने शहर की सफाई व्यवस्था को ठप करने करने को बाध्य होगा। इस मौके पर सफाई कर्मचारी नेता ओमीलाल बाल्मीकि, मुरारीलाल शेषन, नीरज, राजू तथा नगर निगम कर्मचारी संगठन की ओर से जिलाध्यक्ष एम सुबहान, मोहित चौहान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed