फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Registry office server down even on Dhanteras

Moradabad News: धनतेरस पर भी रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर डाउन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Registry office server down even on Dhanteras
मुरादाबाद। सर्वर डाउन होने के कारण जिले के पांचों रजिस्ट्री कार्यालयों में 16वें दिन भी रजिस्ट्री सहित अन्य कार्य प्रभावित रहा। दिनभर इंतजार के बाद लोग मायूस होकर अपने घर लौट गए। विभागीय गड़बड़ी की वजह से राजस्व को भी काफी नुकसान पहुंचा है। एआईजी का कहना है कि चार दिन बाद सर्वर की गड़बड़ी दूर होने के आसार हैं। धनतेरस पर शनिवार को काफी संख्या में लोग रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालयों पर पहुंचे। शाम तक इंतजार करने के बावजूद विभाग का सर्वर ठीक नहीं हो सका। कर्मचारियों के काफी प्रयास के बावजूद सर्वर नहीं चल सका। रजिस्ट्रार सहित अन्य अधिकारियों ने लखनऊ तक उच्चाधिकारियों को फोन किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पता चला कि जिले के राज्य कर कार्यालय के सामने सदर प्रथम और द्वितीय कार्यालय, ठाकुरद्वारा, कांठ और बिलारी कार्यालय पर रजिस्ट्री कराने और एनओसी लेने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। पांचों कार्यालयों में 250 से अधिक लोग रजिस्ट्री कार्यालय गए। लोगों ने बताया कि सभी कागजातों की जांच कंप्यूटर से ही होना है। इस हालत में रजिस्ट्री के पूर्व की जांच भी नहीं हो सकी। ऐसे में लोगों को मायूस लौटना पड़ा। धनतेरस पर काफी लोगों ने भूमि और फ्लैट को खरीदने का प्लान किया था। पिछले 16 दिनों से सर्वर डाउन होने की समस्या रजिस्ट्री विभाग में है। पिछले तीन दिनों से ज्यादा बढ़ गया है। इस वजह से काफी लोग रजिस्ट्री से वंचित हो गए हैं।
विज्ञापन




00

लखनऊ से पिछले 16 दिनों से सर्वर डाउन होने की समस्या आ रही है। लखनऊ के अधिकारियों का कहना है कि चार दिन बाद सर्वर की समस्या का समाधान हो जाएगा। स्थानीय अधिकारी भी सर्वर ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। सर्वर डाउन होने से राजस्व को भी काफी नुकसान पहुंचा है। - अनिल कुमार सिंह एआईजी स्टाम्प एवं पंजीयन मुरादाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed