फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Regional manager pcf suspended in gaban case

खबर का असर : पीसीएफ के आरएम, पटल सहायक निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Regional manager pcf suspended in gaban case
मुरादाबाद पीसीएफ के आरएम हरिओम शर्मा, जिन्हें गबन के आरोप में निलंबित किया गया है।
मुरादाबाद। अक्का डिलारी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए करीब 39 लाख रुपये मूल्य के गेहूं के गबन मामले को लेकर शासन गंभीर हो गया है। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम शर्मा और पटल सहायक गुड्डू को निलंबित कर दिया है। साथ ही गबन की रिपोर्ट में नामजद सचिव को भी निलंबित कर दिया गया है। सचिव एवं आंकिक को गिरफ्तार करने एवं अन्य कार्रवाई के लिए भी एसएसपी से बात की है।
विज्ञापन

सहकारी क्रय विक्रय समित अक्का डिलारी पर तैनात क्रय केंद्र प्रभारी सचिन, क्रय विक्रय समिति लि. कुंदनपुर के सचिव जितेंद्र त्यागी व पीसीएफ के पटल सहायक गुड्डू कुमार ने करीब 39 लाख रुपये मूल्य के किसानों से खरीदे गए गेहूं को सरकारी गोदाम में भेजने की बजाय गायब कर दिया था। मामले की जांच हुई और इसके बाद दो जुलाई को थाना मूंढापांडे में तीनों के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज करने के बाद केंद्र प्रभारी सचिन गुप्ता को तो पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन समिति सचिव जितेंद्र व पीसीएफ के पटल सहायक गुड्डू कुमार फरार हो गए। पुलिस ने डेढ़ माह बाद दोनों आरोपियों को फरार बताते हुए 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। दोनों ही कर्मचारियों के लगातार कार्यालय रिकार्ड में अनुपस्थित रहने व पुलिस रिकार्ड में फरार घोषित होने के बाद भी उन्हें निलंबित नहीं किया जा सका था। अमर उजाला ने इस विभागीय चूक को प्रमुखता से प्रकाशित किया। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने इसे गंभीरता से लेते हुए पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम शर्मा को पर्यवेक्षणीय कार्य में लापरवाही बरते जाने का दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इसके अलावा रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे पटल सहायक गुड़्डू कुमार को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के अक्का डिलारी स्थित केंद्र पर किसानों से खरीदे गए करीब 39 लाख रुपये मूल्य के गेहूं गबन के मामले को लेकर शासन गंभीर है। इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मैंने एसएसपी से बात कर प्रयासों में तेजी लाने को कहा है। आरोपियों को कोर्ट से भी किसी तरह राहत न मिल सके इसके लिए कैविएट दाखिल कराई गई है। प्रथम दृष्ट्या पर्यवेक्षणीय कार्य में भी लापरवाही पाई गई है। जिसके चलते आरएम हरिओम शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। पटल सहायक को प्रथम दृष्ट्या गबन का आरोपी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम अली सरवर, प्रबंध निदेशक पीसीएफ
फरार व इनाम घोषित सचिव भी निलंबित
मुरादाबाद। अक्का डिलारी गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों से खरीदे गए करीब 39 लाख रुपये मूल्य के गेहूं के गबन मामले के आरोपी सचिव जितेंद्र त्यागी को भी बोर्ड ने निलंबित कर दिया। अमर उजाला में यह म़ुद्दा उठ तो एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र सिंह ने मुरादाबाद सहकारी क्रय विक्रय समिति कुंदनपुर लि. की अध्यक्ष राजेश देवी के साथ वार्ता की थी और आरोपी सचिव को निलंबित कर सूचित करने का पत्र कुछ दिन पहले भेजा था। जिसके बाद राजेश देवी ने बोर्ड की बैठक बुलाकर आरोपी सचिव जितेंद्र त्यागी को निलंबित कर दिया है। इसकी सूचना एआर को भेज दी। बोर्ड की अध्यक्ष राजेश देवी व एआर कोऑपरेटिव जितेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed