फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Recommendation to Shut Down 73 Industrial Units Operating in Residential Areas

Moradabad News: आवासीय क्षेत्र में संचालित 73 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to Shut Down 73 Industrial Units Operating in Residential Areas
मुरादाबाद। महानगर क्षेत्र में पर्यावरण मानकों का उल्लंघन कर प्रदूषण फैलाने वाली 73 औद्योगिक इकाइयों को बंद करने की संस्तुति सहित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने विभागीय मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। जिसमें इकाइयों को बंद करने की अनुमति मांगी है। यह इकाइयां प्रदूषण के मानकों पर तो फेल हैं ही, अवैध भी हैं। क्योंकि यह कॉमर्शियल गतिविधियों वाली इकाइयां आवासीय क्षेत्र में संचालित हैं। इनमें तीन वाटर इकाइयां भी शामिल हैं। एमडीए को भी इन इकाइयों पर कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता के अनुसार, यह औद्योगिक इकाइयां घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं और पर्यावरण मानकों का उल्लंघन करते हुए प्रदूषण फैला रही हैं। इनमें विशेष रूप से पीतल गलाने वाली भट्टियां और ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) प्रोसेसिंग से जुड़ी इकाइयां हैं, जो बिना किसी वैध अनुमति के संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इससे स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने पहले ही इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन किसी भी इकाई संचालक ने न तो कोई दस्तावेज दिखाए और न ही स्पष्टीकरण दिया। कुछ ने जवाब दिया भी तो वह संतोषजनक नहीं पाया गया। इसलिए अब विभाग ने इन्हें बंद कराने की संस्तुति करते हुए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि बिना अनुमति संचालित हो रहीं इन इकाइयों के खिलाफ बंदी की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित इकाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। यह कदम जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में भी ऐसी इकाइयों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर सख्ती बरती जाएगी। आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करना पूर्णतः अवैध है। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) को भी इन अवैध इकाइयों को बंद कराने के लिए लिखा गया है। पहले नोटिस जारी होने के बावजूद इन इकाइयों ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं कीं, जो इनकी गैर-जिम्मेदाराना प्रवृत्ति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed