फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   reasonal folwer exibhition

67वीं अंतर मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी में मुरादाबाद को द्वितीय स्थान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
reasonal folwer exibhition
मुरादाबाद। रेलवे स्टेडियम मुरादाबाद में शुक्रवार को उत्तर रेलवे की 67वीं अंतर मंडलीय पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें मुरादाबाद मंडल, लखनऊ मंडल, दिल्ली मंडल, फिरोजपुर मंडल, अंबाला मंडल और निर्माण संगठन की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी में तकरीबन 40 प्रजातियों के फूलों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में दिल्ली मंडल को प्रथम स्थान मिला। जबकि मुरादाबाद मंडल दूसरे स्थान पर और फिरोजपुर मंडल तीसरे स्थान पर रहा। यह प्रदर्शनी पिछले दो वर्ष से कोरोना के कारण आयोजित नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल और उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष शिखा गंगल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने महाप्रबंधक का पुष्प गुच्छ देकर और बैज पहनाकर स्वागत किया। इसी क्रम में उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रविंद्र गोयल, मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य अभियंता चंद्र प्रकाश गुप्ता का अभिनंदन किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में उपनिदेशक बागबानी एससी गुप्ता, हिंदू कालेज के बॉटनी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर जीके शर्मा, महिला कल्याण संगठन दिल्ली मंडल की अध्यक्ष मेघना गर्ग, महिला कल्याण संगठन मुरादाबाद मंडल की अध्यक्ष नविता नंदन रहीं। प्रतिभागी टीमों ने प्रदर्शनी में सुंदर और दुर्गम पुष्पों की सुंदर सजावट से प्रदर्शनी में चार चांद लगा दिए। निर्णायकों ने पूरे मैदान में विभिन्न पुष्पों का बारीकी से अवलोकन और निरीक्षण किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों के लिए प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई और पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed