फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rasulpur Sunwati's prime candidate's female candidate dies

रसुलपुर सुनवाती के प्रधान पद की महिला प्रत्याशी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rasulpur Sunwati's prime candidate's female candidate dies
मुरादाबाद। सदर ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर सुनवाती गांव में प्रधान पद की महिला प्रत्याशी की अचानक मृत्यु हो गई। इस सीट पर चुनाव स्थगित हो सकता है हालांकि इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी के स्तर से शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर सुनवाती गांव निवासी अमरवती पत्नी राजकुमार ने ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जांच में नामांकन सही मिला था और चुनाव चिंह भी आंवटित हो गया था। परिवार केलोग चुनाव प्रचार में लगे थे लेकिन बृहस्पतिवार को ये घटना हो गई। उन्होंने बताया कि अमरवती और उन्होंने आज सुबह साथ में चाय पी थी। चाय पीने के बाद उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। उन्हें निजीअस्पताल में ले जाया गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इस घटना से परिवार और गांव में गम का माहौल है। ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे थे। प्रधान पद प्रत्याशी की मृत्यु के बाद गांव में प्रधान पद का चुनाव स्थगित होने की संभावना है। इस संबंध में उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रीति जायसवाल ने बताया कि प्रधान पद प्रत्याशी के निधन की जानकारी मिली है। चुनाव स्थगित करने के संबंध में शुक्रवार को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed