{"_id":"5da386a68ebc3e014472241d","slug":"rapein-moradabad-city-news-mbd3256651179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की मासूम से छात्र ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की मासूम से छात्र ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
rapein moradabad
कांठ (मुरादाबाद)। छजलैट थानाक्षेत्र में शनिवार की रात पांच साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात की गई। आरोप उसके के रिश्ते के नाबालिग चाचा पर है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी, उसके पिता समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अन्य छह लोगों ने मासूम के परिवार वालों को थाने आने से रोक लिया। उनको बंधक बनाकर पंचायत कर मामले को जबरन रफा दफा करने की कोशिश कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, पांच साल की मासूम को शनिवार रात 11 वीं में पढ़ने वाला उसके रिश्ते का चाचा (16) टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ घर से लगभग पचास कदम दूर घेर में ले गया। डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची बेसुध हो गई। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकला। उसके पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह मजदूरी पर गया हुआ था और उसकी पत्नी मायके गई थी। घर में केवल बच्चे ही थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी उनकी छोटी बेटी को बहलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। मासूम की हालत देखकर उसके परिवार वाले सन्न रह गए। पूछताछ करने पर उसने आरोपी के बारे में जानकारी दी। बेटी कोलेकर उसके परिवार वाले थाने जाने लगे तो उनको आरोपी पक्ष द्वारा उन्हें उनके घर में ही रोक लिया गया। जबरन पंचायत कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। यह सूचना गांव के ही एक डिजिटल वालंटियर ने फोन कर पुलिस को दे दी। सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मी मामले की हकीकत जानने के लिए पहुंचे। गांव में पंचायत होते देख उन्होंने विरोध जताया तो आरोपी और उसके परिवार वालों ने पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की। इस पर पुलिसकर्मियों ने थाने पर कॉल कर दी। सूचना पर एसओ छजलैट प्रिंस शर्मा पुलिस बल के साथ यहां पहुंच गए। देर रात सूचना पर एसएसपी अमित पाठक, एसपी देहात उदय शंकर सिंह भी थाने पहुंचे। एसपी नेे बताया कि आरोपी, उसके पिता सहित सात लोगों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए लोगोें में आरोपी और उसके पिता के अलावा परम सिंह, महेंद्र सिंह, दयाराम, बलराम सिंह, धर्मपाल सिंह शामिल हैं। इनको रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
आरोपियों को जल्द सजा दिलाने का करेंगे प्रयास: एसएसपी
मुरादबाद। एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी के साथ ही पीड़ित पक्ष को थाने आने से रोकने वाले सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसओ को निर्देश दिए गए हैं कि जल्द ही इस मामले में चार्जशीट तैयार कर न्यायालय में पेश करें। पैरवी सेल के माध्यम से इस मामले की पैरवी करवाकर जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।’