फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with teenager

चौदह वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, 65 वर्षीय राशन डीलर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
rape with teenager
मुरादाबाद। नागफनी थानाक्षेत्र में चौदह वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर 65 वर्षीय राशन डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने नागफनी थानाक्षेत्र के नसीम उर्फ मामू के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी नसीम उर्फ मामू (65) राशन डीलर है। महिला की 14 वर्षीय बेटी आरोपी की दुकान पर राशन लेने गई थी। उस वक्त दुकान में आरोपी अकेला मौजूद था। उसने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी को धमकाया कि अगर उसने ये बात किसी को बताई तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। आरोप है कि आरोपी ने इसके बाद भी किशोरी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इससे पीड़ित गर्भवती हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी बेटी को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। मां के पूछताछ करने पर पीड़ित ने आपबीती सुनाई तो परिजनों के होश उड़ गए। मां ने इस मामले की शिकायत आरोपी से की तो उसने उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

नागफनी थाना प्रभारी जय प्रकाश ने बताया कि आरोपी नसीम उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed