{"_id":"6248a92810de684a9703fdd1","slug":"rape-with-teenager-city-news-mbd42347039","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में किराना मॉल संचालक और उसके साथियों ने किया किशोरी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में किराना मॉल संचालक और उसके साथियों ने किया किशोरी से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने किराना मॉल संचालक और उसके दो साथियों पर दिल्ली ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पंद्रह वर्षीय पीड़ित किशोरी कटघर थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह किराना मॉल में काम करती है। मॉल संचालक उसे सात हजार रुपये प्रति माह देता है। किशोरी का आरोप है कि 11 अक्टूबर 2021 को मॉल संचालक के पास उसके अपने दो दोस्त कार लेकर आए। तीनों ने किशोरी से कहा कि दिल्ली चलना है। वहां मेला लगा है। मेले से कुछ सामान खरीद कर लाएंगे। किशोरी ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में आ गई। वह उनके साथ दिल्ली चली गई।
आरोप है कि तीनों ने दिल्ली के मंडावली में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे वहीं कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने एक माह तक उसे दिल्ली में ही रखा। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घर आ गई। आरोपियों ने धमकी दी कि आरोपी अगर पुलिस से शिकायत करेगी तो उसे वह उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी। इसी डर में किशोरी ने पुलिस से शिकायत नहीं कर पाई। एसएसपी बबलू कुमार ने कटघर थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।