फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with student

कक्षा छह के छात्र से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
rape with student
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थानाक्षेत्र में कक्षा छह के छात्र से आठ लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों में पांच नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो माह तक पीड़ित को ब्लैकमेल किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो इस घटना की जानकारी हो सकी। मैनाठेर पुलिस ने केस दर्ज कर दो नाबालिग भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मैनाठेर थाने में दर्ज कराए केस में ग्रामीण ने बताया है कि उसका 13 वर्षीय बेटा कक्षा छह में पढ़ता है। उसके साथ गांव के ही कुछ लड़कों ने दुष्कर्म किया। इन लड़कों ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल भी कर दी है। उसने गांव के ही कई लड़कों के मोबाइल पर वीडियो देखी। पूछताछ में बेटे ने भी बताया कि गांव के ही आठ लड़के दो माह से दुष्कर्म कर रहे हैं। इसके साथ ही किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। पुलिस ने पीड़ित छात्र का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि आठ लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें दो नाबालिग भाई भी शामिल हैं। बुधवार को मैनाठेर पुलिस ने बालिग आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। जबकि नाबालिग आरोपियों को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया गया, जहां दोनों को राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed