फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape with lady in nanital

नैनीताल ले जाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
rape with lady in nanital
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उसे घूमाने के बहाने नैनीताल ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि कुंदनपुर गणेश नगर निवासी विकुल उर्फ अर्श एक साल पहले उसे नैनीताल ले गया था। आरोप है कि वहां आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। आरोप ने मोबाइल से वीडियो और फोटो बना लिए थे। जिसके जरिये आरोपी उसे ब्लैकमेल की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि 21 मार्च की शाम वह मझोली तिराहे के पास फोन पर बात कर रही थी। इसी आरोपी विकुल उर्फ अर्श स्कूटी पर सवार होकर आ गया। उसने युवती को जबरन स्कूटी पर बैठाने का प्रयास किया और सरेराह छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पिटाई की थी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed