{"_id":"621fc2110354c73d7052e26f","slug":"rape-with-lady-city-news-mbd4203487103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर होटल में किया युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर होटल में किया युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र निवासी एक युवती ने अमरोहा के युवक पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित युवती (20) ने एसएसपी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया है कि दो साल पहले अमरोहा के धनौरा थानाक्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक से मिस्ड कॉल के जरिये उसकी दोस्ती हो गई थी। आरोपी और युवती फोन पर बातचीत करते थे। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और एक दिन अमरोहा में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि युवक उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने पांच लाख रुपये की डिमांड रख दी। युवती और उसके परिवार वालों ने रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद, आरोपी युवक ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली।
युवती का आरोप है कि शादी के एक माह बाद युवक ने फिर से उसे फोन किया और मिलने के लिए अमरोहा बुला लिया। युवती ने आने से इनकार किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि उसके पास अश्लील वीडियो है, जिससे वह सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपी के दबाव में आकर युवती उससे मिलने अमरोहा चली गई। आरोपी ने युवती को धमकी दी कि यदि उसे पांच लाख रुपये नहीं मिलेंगे तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद युवती अपने घर आ गई। 15 दिन बाद आरोपी ने फिर से कॉल की और पांच लाख रुपये मांगे। युवती ने रुपये का इंतजाम नहीं होने की बात की। आरोपी ने 27 फरवरी को फिर से कॉल की और युवती को अमरोहा मिलने के लिए बुलाया। इस बार युवती ने मिलने से इनकार कर दिया। इससे खफा होकर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।