फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape on behalf of marriage

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
rape on behalf of marriage
शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार
विज्ञापन

नागफनी निवासी युवती के साथ हुई घटना में दर्ज हुई रिपोर्ट
नशीली चीज पिलाकर करता रहा दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद । भोजपुर क्षेत्र के युवक ने युवती को झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब युवक शादी से इनकार कर रहा है। इस मामले में नागफनी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नागफनी क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की। बताया कि भोजपुर क्षेत्र के गांव इस्लाम नगर निवासी चंदन का बेटा मोनू उसे बहला फुसला कर अपने घर लेकर गया था। घर पहुंचने पर मोनू की मां लक्ष्मी ने उसे बहू कहते हुए अपने बेटे से शादी करने का भरोसा दिलाया। मोनू भी युवती से लगातार शादी करने का वादा करता रहा। आरोप है कि युवक उसे होटलों में लेकर गया। उसे नशीला पदार्थ पिलाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म के अलावा अप्राकृतिक कृत्य किया। उसने जब मोनू पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। शिकायत मिलने पर नागफनी पुलिस ने मोनू के खिलाफ दुष्कर्म उसकी मां और हेमराज के खिलाफ साजिश करने का मुकदमा दर्ज किया। इस बारे में थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती का अभी अदालत में कलमबंद बयान कराना है। मेडिकल रिपोर्ट आना भी बाकी है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed