फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ranjan couple attacked with sharp weapon, seriously injured

रंजिशन दंपती पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ranjan couple attacked with sharp weapon, seriously injured
रंजिशन दंपती पर आरोपियों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 9:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुंदर निवासी मनोज गुप्ता के घर पर दूसरे मोहल्ले के 7-8 लोगों ने हमला कर दिया। इसमें मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी सविता गुप्ता घायल हुए हैं। दंपती के अनुसार कई महीने पहले उनके छोटे बेटे का आरोपी पक्ष से किसी बात पर विवाद हो गया था। उस समय जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया था। दंपती ने बताया की सोमवार की रात 9 बजे 4 लोग घर पर आए थे और पुराने विवाद को लेकर नोकझोंक करने लगे। मोहल्ले के लोग एकत्र हुए तो वह लोग चले गए। 9:30 फिर से 7-8 लोग आए और घर में घुस कर मारपीट करने लगे। धारदार हथियार से भी हमला किया। इसमें वह दोनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दंपती ने बताया की विवाद के समय उनके दोनों बेटे बाहर थे। अगर वह घर में होते तो घटना बड़ी हो सकती थी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है। कोतवाल मुकेश कुमार ने बताया की तहरीर मिली है। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed