फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur white owl of endangered species find in UP rampur forest department takes custody

रामपुर: कौवे और बंदरों से बचने के लिए दुकान के सामने आ गिरा दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू, देखने को उमड़ी भीड़

Tue, 31 Jan 2023 01:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(शाहबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(शाहबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Jan 2023 01:25 PM IST
सार

वन रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि सफेद उल्लू दुर्लभ प्रजाति का है। इनकी प्रजाति धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। बताया गया कि पहले सफेद उल्लू का स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे। स्वास्थ परीक्षण में सफेद उल्लू की फिटनेस ठीक मिलती है तो उसको पीपली वन के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन
Rampur white owl of endangered species find in UP rampur forest department takes custody
सफेद उल्लू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर जिले के पटवाई कस्बे में दुर्लभ प्रजाति का सफेद उल्लू मिला है। उसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग जमा हो गए। बाद में वन विभाग की टीम उल्लू को साथ ले गई।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह को पटवाई के मिलक रोड पर एक उल्लू दुकान के आगे आ गिरा। मिलक रोड स्थित दुकानदारों ने बताया सफेद उल्लू को देखने के बाद कव्वे और बंदर उस पर हमलावर हो रहे थे। हमले से बचने के लिए उल्लू दुकान के आगे गिर गया। दुकानदारों ने उसे उठा लिया बाद में वन विभाग की टीम को सफेद उल्लू होने की सूचना दी गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद पटवाई इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह यादव पहुंच गए और उल्लू को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। लगभग दो घंटे के भीतर रामपुर डिप्टी रेंजर आनंद कुमार और वनरक्षक राजीव चंद्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और उस उल्लू को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि सफेद उल्लू दुर्लभ प्रजाति का है। इनकी प्रजाति धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। बताया गया कि पहले सफेद उल्लू का स्वास्थ्य परीक्षण कराएंगे। स्वास्थ परीक्षण में सफेद उल्लू की फिटनेस ठीक मिलती है तो उसको पीपली वन के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।


सफेद उल्लू मिलने से उसे देखने के लिए क्षेत्र भर में तमाम भीड़ जमा इकट्ठी हो गई थी। वन रेंजर आनन्द सिंह ने बताया कि दीवाली पर इस तरह के उल्लू टोटके के लिए लोग बड़ी रकम में खरीद लेते हैं, जिससे इस प्रजाति के उल्लू बेहद कम मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed